फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth: Counseling thrice, still 1919 seats remained vacant

विद्यापीठ : तीन बार काउंसिलिंग, फिर भी खाली रह गईं 1919 सीटें

Wed, 01 Nov 2023 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth: Counseling thrice, still 1919 seats remained vacant
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, परास्नातक, यूजी, पीजी, डिप्लोमा सहित अन्य पाठ्यक्रमों में सीट नहीं भर पा रही है। पिछले तीन साल से हर सत्र में 1500 से 1900 से अधिक सीटें खाली रह रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इसके पीछे कोई खास वजह नहीं बता पा रहा है। हालांकि, प्रवेश संबंधी प्रक्रिया में लेटलतीफी वजह मानी जा रही है। इस बार भी 1919 सीटें खाली हैं, इसमें करीब 500 सीटें यूजी की हैं। इसके अलावा डिप्लोमा, परास्नातक सहित अन्य पाठ्यक्रमों की सीटें हैं।
विज्ञापन

विद्यापीठ परिसर में शिक्षा, मानविकी, समाज विज्ञान, समाज कार्य, विधि, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के साथ ही पत्रकारिता संस्थान सहित अन्य पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता है। यूजी, पीजी, डिप्लोमा कोर्स को मिलाकर कुल 5074 सीटें हैं। हर साल प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाता है। छात्र प्रवेश परीक्षा भी देते हैं। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को नियमानुसार काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाता है। पहली, दूसरी, तीसरी चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी सीटें नहीं भर पा रही हैं। पिछले तीन शैक्षणिक सत्र से ऐसा ही है। विश्वविद्यालय में अब प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बावजूद 3155 सीटें ही भर पाई हैं।
विज्ञापन


सत्र दाखिला खाली सीट
2021-22 3585 1489
2022-23 4309 765
2023-24 3155 1919
कोट
विश्वविद्यालय में नियमानुसार काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार भी 1919 सीटें खाली हैं। इस बारे में विभागाध्यक्षों को जानकारी दी जा चुकी है। फिलहाल आगे के प्रवेश के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। - प्रो. एके त्यागी, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article