फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth: A group of students created a ruckus in the counseling

विद्यापीठ : काउंसिलिंग में छात्रों के एक गुट ने किया हंगामा

Fri, 22 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth: A group of students created a ruckus in the counseling
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में काउंसिलिंग का पहला दिन हंगामेदार रहा। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक भवन के बाहर छात्र धरना दे रहे थे। दूसरी तरफ छात्रों के एक गुट ने काउंसिलिंग रोकने की कोशिश की। हंगामे और शोरशराबे के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा कर रहे छात्र शांत हुए और काउंसिलिंग की प्रक्रिया आरंभ हुई।
विज्ञापन

इससे पहले छात्रों के गुट ने काउंसिलिंग भवन में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ छात्रों ने टेबल, कुर्सी और गमलों को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हंगामे के कारण काउंसिलिंग कराने आए छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब छात्रों को रोकने का प्रयास किया तो वह उनसे भी उलझ गए। प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पहुंचने के बाद हंगामा कर रहे छात्र वहां से फरार हो गए। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि कुछ छात्रों ने काउंसिलिंग प्रक्रिया को प्रभावित करने की प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में काउंसिलिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। पीजी की काउंसिलिंग की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में देर रात तक चली काउंसिलिंग
वाराणसी। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में काउंसिलिंग की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से आरंभ हो गई। काउंसिलिंग की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। बीए की काउंसिलिंग में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण 26 अक्तूबर तक काउंसिलिंग होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed