फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidhichand removed from Sanskrit section assistant position in Joint Director of Education office

Varanasi News: संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में संस्कृत पटल सहायक से हटाए गए विधिचंद

Sun, 03 Aug 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vidhichand removed from Sanskrit section assistant position in Joint Director of Education office
आजमगढ़। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में संस्कृत पटल सहायक पद पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विधिचंद यादव पर आय से अधिक संपत्ति, पद के दुरुपयोग और रिश्तेदारों की फर्जी नियुक्तियों के गंभीर आरोप लगने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब रामबचन यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह कार्रवाई मुजफ्फरनगर निवासी शिकायतकर्ता शमशेर की ओर से दायर शिकायत के आधार पर हुई है। शमशेर ने विधिचंद पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पुत्र-पुत्रियों व रिश्तेदारों की अवैध नियुक्तियां कराईं और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बेतहाशा संपत्ति अर्जित की। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि 1990 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नौकरी शुरू करने वाले विधिचंद 1996 में कनिष्ठ लिपिक और 2014 में वरिष्ठ सहायक बने। बताया गया कि बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनाती के दौरान भी उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे और कई बार निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। विधिचंद यादव के खिलाफ तथ्यों के साथ गंभीर शिकायत मिली है। संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्हें संस्कृत पटल सहायक पद से हटा दिया गया है। अब इस पद की जिम्मेदारी रामबचन यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed