{"_id":"63ad1b952524162d0c16b24b","slug":"video-viral-of-ruckus-at-assi-ghat-panda-and-tourists-clashed-over-sandalwood-tika-saved-their-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी घाट पर बवाल का VIDEO VIRAL: चंदन-टीका लगाने को लेकर भिड़े पंडा और पर्यटक, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी घाट पर बवाल का VIDEO VIRAL: चंदन-टीका लगाने को लेकर भिड़े पंडा और पर्यटक, भागकर बचाई जान
Thu, 29 Dec 2022 12:37 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 29 Dec 2022 12:37 PM IST
सार
अस्सी घाट पर कुछ पर्यटक आए और गंगा स्नान के दौरान घाट के नीचे पंडों के पास टीका-चंदन लगवाने पहुंचे। टीका-चंदन के नाम पर पंडा ने 50 रुपये मांगे, इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर बवाल का VIDEO VIRAL
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अस्सी घाट पर बुधवार की सुबह चंदन-टीका लगाने को लेकर पंडा और पर्यटक में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सुबह के समय कुछ पर्यटक आए और गंगा स्नान के दौरान घाट के नीचे पंडों के पास टीका-चंदन लगवाने पहुंचे। टीका-चंदन के नाम पर पंडा ने 50 रुपये मांगे, इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर भेलूपुर रामकांत दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई, लेकिन दोनों पक्ष भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन