फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video of girl students changing clothes caught in CCTV camera in a Varanasi guest house

Varanasi: सीसीटीवी कैमरे में छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो कैद, गेस्ट हाउस मालिक-मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 08 Oct 2022 10:08 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 08 Oct 2022 10:08 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की स्वयंसेवी संस्था गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं के हित के लिए काम करती है। संस्था 20 छात्र-छात्राओं को काशी भ्रमण पर लाई है। संस्था से जुडे़ पुरुष और महिला समेत छात्राएं परेडकोठी स्थित जेपी गेस्ट हाउस में ठहरी हुई हैं। शनिवार को छात्राएं और महिलाएं कपड़े बदल रहीं थीं तो उनकी नजर ग्राउंड डोरमेट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे पर गई।

विज्ञापन
Video of girl students changing clothes caught in CCTV camera in a Varanasi guest house
इसी गेस्ट हाउस का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट स्टेशन के सामने परेड कोठी स्थित जेपी गेस्ट हाउस में ठहरीं छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। छात्राओं को पता चला तो उनके हंगामा करने पर शनिवार दोपहर बाद पहुंची सिगरा पुलिस ने गेस्ट हाउस के सीसीटीवी डीवीआर को कब्जे में लिया। डीवीआर खंगालने पर आरोपों की पुष्टि हुई। संस्था की तहरीर पर गेस्ट हाउस मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मैनेजर समेत दो से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की स्वयंसेवी संस्था गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं के हित के लिए काम करती है। संस्था 20 छात्र-छात्राओं को काशी भ्रमण पर लाई है। संस्था से जुडे़ पुरुष और महिला समेत छात्राएं परेड कोठी स्थित जेपी गेस्ट हाउस में ठहरी हुई हैं। शनिवार को छात्राएं और महिलाएं कपड़े बदल रहीं थीं तो उनकी नजर ग्राउंड डोरमेट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे पर गई। महिलाओं और छात्राओं ने एनजीओ संचालक को इसकी सूचना दी। एनजीओ संचालक के अनुसार, इसकी शिकायत पर गेस्ट हाउस मैनेजर ने बताया कि कैमरे बंद हैं। जब कैमरे चेक करने की बात की गई तो मैनेजर टालमटौल करने लगा। इसकी शिकायत और जांच की मांग सिगरा थाने की पुलिस से की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी चेतगंज विकास श्रीवास्तव और राजू सिंह सिगरा इंस्पेक्टर गेस्ट हाउस पहुंचे। गेस्ट हाउस में लगे डीवीआर को कब्जे में लेते हुए महिला आरक्षी ने खंगाला तो आरोपों की पुष्टि हुई। एसीपी चेतगंज विकास श्रीवास्तव ने बताया कि एनजीओ संचालक की तहरीर के आधार पर गेस्ट हाउस मालिक प्रदीप यादव और मैनेजर राजकुमार के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

गेस्ट हाउस के बारे में और जुटाई जा रही जानकारी

सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के अनुसार छात्राओं के आरोपों की जांच महिला आरक्षी से कराई गई। कुछ छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनने की पुष्टि हुई। हालांकि गेस्ट हाउस मैनेजर ने बताया कि वह कैमरा गेट की निगरानी के लिए लगाया था। गेस्ट हाउस के बारे में और जानकारियां जुटाईं जा रही हैं।

पुलिस की शह पर अनैतिक धंधा चलने का आरोप

सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी और इंग्लिशिया लाइन में इस समय गेस्ट हाउस, पेइंग गेस्ट हाउस, लॉज में अनैतिक धंधा चलने का आरोप है। गेस्ट हाउस में पहले भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे आरोप लगते रहे हैं। आसपास इलाके में रहने वालों के अनुसार, माहौल इतना खराब हो गया है कि लोग अपना मकान किराये पर देकर दूसरे क्षेत्रों में रहने को विवश हैं। गेस्ट हाउस में सुरक्षा के नियम कायदे सब ध्वस्त हैं। सिगरा पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई किसी भी गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ नहीं की गई है। शिकायतें कई बार थानों में गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed