फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video of girl screaming from under construction building in BHU goes viral in varanasi

Varanasi: BHU में निमार्णाधीन भवन से युवती के चीखने का वीडियो वायरल, पुलिस से जांच की मांग

Mon, 07 Nov 2022 07:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Nov 2022 07:06 PM IST
सार

बीएचयू के आयुर्वेद विभाग की निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सात सेकेंड के इस वीडियो में कुछ छात्र आयुर्वेद विभाग के गेट के बाहर खड़े होकर परिसर में अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वो किसी युवती के रोने की आवाज की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Video of girl screaming from under construction building in BHU goes viral in varanasi
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आईएमएस बीएचयू आयुर्वेद संकाय के पास एक निर्माणाधीन भवन से युवती के रोने- चीखने का वीडियो वायरल हुआ है। छात्रों ने पीएम, सीएम के साथ यूपी पुलिस को ट्वीट कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में कुछ छात्र निर्माणाधीन भवन के पास खड़े होकर घटना के बारे में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसमें वो एक युवती के चीखने की आवाज को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन


बीएचयू के ही एक छात्र ने वीडियो ट्वीट कर इसकी शिकायत की है। बताया कि यह घटना 3-4 नवंबर आधी रात की है। इसकी शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम से की गई। करीब आधे घंटे बाद टीम पहुंची लेकिन आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। सात सकेंड के इस वायरल वीडियो में दीवार पर हाथ के निशान भी दिख रहे हैं। वैसे विश्वविद्यालय परिसर में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर बोले- मामला मेरे संज्ञान में नहीं
बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो क्या है, छात्रों ने किस तरह की ट्वीट कर शिकायत की है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर गई थी, इस पर भी उन्होंने किसी तरह की जानकारी होने से मना कर दिया। बाद में यह कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed