{"_id":"fbc2df03f2534fec0f1dab6671de7dc8","slug":"vice-chancellor-of-the-smart-city-logo-unveiled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने किया स्मार्ट सिटी के लोगो का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने किया स्मार्ट सिटी के लोगो का अनावरण
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम और दृश्य कला संकाय बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट सिटी के ‘लोगो’ का अनावरण गुरुवार को संकाय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
लोगो की परिकल्पना संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति की है। पूर्व में स्मार्ट सिटी को लेकर हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता और लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि काशी स्मार्ट सिटी तभी बनेगी जब शहरवासी अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। अपनी भूमिका निभाएंगे। शिक्षकों, विद्यार्थियों को भी अपने कार्यों के प्रति सचेत होना होगा।
विज्ञापन
मेयर रामगोपाल मोहले ने स्मार्ट सिटी बनने में आ रही दिक्कतों का जिक्र करते हुए जनता और प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा की। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि नगर के सीवेज सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के व्यावसायिक विकल्प सोचने होंगे।
संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति ने लोगो की अपनी परिकल्पना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि लोगो में त्रिशूल और गंगा के सांकेतिक रूप के अलावा विश्व को जोड़ता वाई-फाई का प्रतीक शामिल किया गया है। उसे अलौकिक, आध्यात्मिक और आधुनिक की संज्ञा दी गई है।