राशिफल: शुक्र और बुध के परिवर्तन से बढ़ेगा व्यवसाय, जानें आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वर्ष में शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसका सकारात्मक असर सभी लोगों पर नजर आएगा। कुछ लोगों के जॉब और बिजनेस में सकारात्मक बदलाव के योग हैं, वहीं कुछ के लिए मिलाजुला समय रहेगा। दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी और व्यवसाय में भी बढ़ोत्तरी होगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। कीमती धातुओं के दाम कम होंगे। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं।
काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन से लेन-देन और निवेश में कई लोगों को फायदा मिल सकता है। कई नौकरीपेशा लोग जॉब बदलने का मन बना सकते हैं। षडयंत्र का शिकार बन सकते हैं। नौकरी या रोजमर्रा से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी। बुध के प्रभाव से कुछ लोग अपने काम को लेकर झूठ बोल सकते हैं। इसका नुकसान भी आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। आगे पढ़ें, लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी...
ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि सौंदर्य, ऐश्वर्य, सुविधा, दांपत्य और संपन्नता का कारक ग्रह शुक्र चार जनवरी को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। ये ग्रह इस राशि में इसके बाद 28 जनवरी तक रहेगा। वाणी और व्यापार का कारक ग्रह बुध पांच जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 25 जनवरी तक यह ग्रह इसी राशि में रहेगा। इन दो ग्रहों के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी।
ज्योतिषाचार्य पं. राहुल मिश्र के अनुसार राशि परिवर्तन का प्रभाव
- मेष: समय शुभ हो सकता है। जॉब और बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश रहेगी। बिजनेस में रचनात्मकता बढ़ेगी।
- वृष: बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कामकाज में सितारों का साथ मिल सकता है। हालांकि मेहनत बढ़ेगी।
- मिथुन: समय मिलाजुला रहेगा। कामकाज में फायदा होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन खर्चा और विवाद होने की भी आशंका है।
- कर्क: कामकाज में सोच समझकर फैसले लेने होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जानकार से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें।
- सिंह: तर्क शक्ति बढ़ेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चा भी बढ़ेगा। बड़े लोगों से मुलाकात और मदद मिलने के योग बन रहे हैं।
- कन्या: बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से सुख बढ़ेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे, लेकिन समय ज्यादा लग सकता है।
- तुला: निवेश और लेन-देन में जोखिम लेने से बचना होगा। पैसा निवेश करने की नई योजनाएं भी बनेंगी।
- वृश्चिक: जॉब और बिजनेस में नई जिम्मेदारी या कोई नया काम मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
- धनु: उन्नति के योग बन रहे हैं। कामकाज से जुड़ा फायदा हो सकता है। जॉब और बिजनेस में कुछ नया करने से फायदा भी मिलेगा।
- मकर: पुरानी परेशानियों और विवादों से राहत मिल सकती है। आसपास और साथ के लोगों से मदद मिलेगी। सेहत में सुधार आएगा।
- कुंभ: कामकाज में सितारों का साथ मिल सकता है। पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। नए निवेश की योजनाएं भी बनेंगी।
- मीन: जॉब और बिजनेस में बदलाव हो सकता है। रहने की जगह भी बदल सकती है। बड़े फैसले सोच-विचारकर लें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।