फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Venus and Mercury changes will increase business know how your zodiac sign will affect

राशिफल: शुक्र और बुध के परिवर्तन से बढ़ेगा व्यवसाय, जानें आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Tue, 05 Jan 2021 11:21 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 05 Jan 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Venus and Mercury changes will increase business know how your zodiac sign will affect
बुध का मकर राशि में गोचर

नए वर्ष में शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसका सकारात्मक असर सभी लोगों पर नजर आएगा। कुछ लोगों के जॉब और बिजनेस में सकारात्मक बदलाव के योग हैं, वहीं कुछ के लिए मिलाजुला समय रहेगा। दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी और व्यवसाय में भी बढ़ोत्तरी होगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। कीमती धातुओं के दाम कम होंगे। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। 

विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन से लेन-देन और निवेश में कई लोगों को फायदा मिल सकता है। कई नौकरीपेशा लोग जॉब बदलने का मन बना सकते हैं। षडयंत्र का शिकार बन सकते हैं। नौकरी या रोजमर्रा से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी। बुध के प्रभाव से कुछ लोग अपने काम को लेकर झूठ बोल सकते हैं। इसका नुकसान भी आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। आगे पढ़ें, लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी...

विज्ञापन

Venus and Mercury changes will increase business know how your zodiac sign will affect
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला।

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि सौंदर्य, ऐश्वर्य, सुविधा, दांपत्य और संपन्नता का कारक ग्रह शुक्र चार जनवरी को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। ये ग्रह इस राशि में इसके बाद 28 जनवरी तक रहेगा। वाणी और व्यापार का कारक ग्रह बुध पांच जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 25 जनवरी तक यह ग्रह इसी राशि में रहेगा। इन दो ग्रहों के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। 







ज्योतिषाचार्य पं. राहुल मिश्र के अनुसार राशि परिवर्तन का प्रभाव

 

  • मेष: समय शुभ हो सकता है। जॉब और बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश रहेगी। बिजनेस में रचनात्मकता बढ़ेगी।
  • वृष: बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कामकाज में सितारों का साथ मिल सकता है। हालांकि मेहनत बढ़ेगी।
  • मिथुन: समय मिलाजुला रहेगा। कामकाज में फायदा होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन खर्चा और विवाद होने की भी आशंका है।
  • कर्क: कामकाज में सोच समझकर फैसले लेने होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जानकार से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें।
  • सिंह: तर्क शक्ति बढ़ेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चा भी बढ़ेगा। बड़े लोगों से मुलाकात और मदद मिलने के योग बन रहे हैं।
  • कन्या: बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से सुख बढ़ेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे, लेकिन समय ज्यादा लग सकता है।
  • तुला: निवेश और लेन-देन में जोखिम लेने से बचना होगा। पैसा निवेश करने की नई योजनाएं भी बनेंगी।
  • वृश्चिक: जॉब और बिजनेस में नई जिम्मेदारी या कोई नया काम मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
  • धनु: उन्नति के योग बन रहे हैं। कामकाज से जुड़ा फायदा हो सकता है। जॉब और बिजनेस में कुछ नया करने से फायदा भी मिलेगा।
  • मकर: पुरानी परेशानियों और विवादों से राहत मिल सकती है। आसपास और साथ के लोगों से मदद मिलेगी। सेहत में सुधार आएगा।
  • कुंभ: कामकाज में सितारों का साथ मिल सकता है। पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। नए निवेश की योजनाएं भी बनेंगी।
  • मीन: जॉब और बिजनेस में बदलाव हो सकता है। रहने की जगह भी बदल सकती है। बड़े फैसले सोच-विचारकर लें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed