फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   venkaiah naidu varanasi kashi visit second day flowers laid at feet of Pandit Deendayal Upadhyay also watched 3D film on his life character

काशी में उपराष्ट्रपति का दूसरा दिन: पं. दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में अर्पित की पुष्पांजलि, जीवन चरित्र पर तैयार 3डी फिल्म देखी

Sat, 16 Apr 2022 02:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 02:08 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू काशी प्रवास के दूसरे दिन आज बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पहुंचे। यहां उन्होंने एकात्म मानववाद के प्रणेता के चरणों में चरणों में शीश नवाया।

विज्ञापन
venkaiah naidu varanasi kashi visit second day flowers laid at feet of Pandit Deendayal Upadhyay also watched 3D film on his life character
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर सपरिवार वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शनिवार सुबह मंदिरों में मत्था टेकने के बाद पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पहुंचे। यहां उपराष्ट्रपति ने  एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के गगनचुंबी विशाल प्रतिमा की चरणों में शीश नवाया और पुष्पांजली अर्पित की।

विज्ञापन


उन्होंने स्मृति उपवन के थ्रीडी मॉडल एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर आधारित थ्रीडी फिल्म का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू  का काफिला  सुबह करीब साढ़े 10 बजे स्मृति उपवन पहुंचा।  
विज्ञापन



उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र और मंत्री रविंद्र जायसवाल भी थे। संग्रहालय के प्रवेश द्वार से ही उपराष्ट्रपति गोल्फ कार्ट में सवार होकर पंडित जी की प्रतिमा की ओर बढ़े। वहां पहुंचकर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वीडीए के अधिकारियों ने उन्हें पंडित जी के जीवन और दर्शन के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

venkaiah naidu varanasi kashi visit second day flowers laid at feet of Pandit Deendayal Upadhyay also watched 3D film on his life character
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में उपराष्ट्रपति समेत अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय का भ्रमण किया।  वीडीए के अधिकारियों ने उन्हें पूरे पार्क की जानकारी दी। उसके बाद सभी अतिथियों ने अल्पाहार किया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इस दौरान चंदौली के जिलाधिकारी संजीव सिंह, एसपी अंकुर अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed