फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vehicle stands made modern dilapidated warehouse demolished Municipal Commissioner inspected

Varanasi News: शहर के वाहन स्टैंड बनेंगे आधुनिक, जर्जर मालगोदाम को गिराया जाएगा; नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Sat, 10 Aug 2024 05:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 05:24 PM IST
सार

Varanasi News: नगर आयुक्त ने शहर की पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुराने मालगोदाम को गिराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ऑटो, दुपहिया और चारपहिया वाहन स्टैंड का भी हाल जाना।

विज्ञापन
vehicle stands made modern dilapidated warehouse demolished Municipal Commissioner inspected
मालगोदाम का निरीक्षण करते नगर आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने शुक्रवार को शहर के पार्किंग स्टैंड का निरीक्षण किया। साथ ही कैंट स्थित जर्जर की मालगोदाम की स्थित देखकर उसे तत्काल गिराने के आदेश दिए। इस मालगोदाम में पहले 34 दुकानें थीं, जिसे शासन के आदेश पर निरस्त किया जा चुका है और इसे नगर निगम सील कर चुका है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने अवर अभियंता से कहा कि मालगोदाम को गिरवाने की कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए। इसके बाद उन्होंने लहुराबीर, दुर्गाकुंड के तीन वाहन स्टैंड, जालान घर, संकट मोचन में चल रहे ऑटो वाहन और दुपहिया व चार पहिया वाहन स्टैंड का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कहा कि स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कर यहां बैठने की व्यवस्था, बोर्ड और ई-चार्जिंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


व्यापारिक संगठनों से अपील, प्रतिबंधित प्लास्टिक का न करें इस्तेमाल
नगर निगम के बैठक सभागार शुक्रवार को व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की गई। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य ने सभी से प्रतिबंधित प्लास्टिक के झोले का प्रयोग न करने की अपील की। कहा कि सभी सस्टेनबुल प्लास्टिक या बायो डिग्रेडेबल कंपोस्टिंग बैग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा लगाने की अपील की। बैठक में व्यापार संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed