Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetable research should focus on global and indigenous needs: Gyanendra Dev Tripathi

सब्जी शोध वैश्विक और देशज जरूरतों पर हो केंद्रित : ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी

Mon, 23 Nov 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vegetable research should focus on global and indigenous needs: Gyanendra Dev Tripathi
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने रविवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का दौरा किया। उन्होंने वैज्ञानिकों से संवाद कर सब्जी शोध एवं विकास वैश्विक और देशज आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शोध करने पर जोर दिया। इस दौरान संस्थान के कृषि प्रक्षेत्र और विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

सब्जियों की विभिन्न किस्मों और तकनीकों का प्रदर्शन को देखा। त्रिपाठी ने बीज विधायन, जैविक खेती और उच्च तकनीक नर्सरी पौध उत्पादन संयंत्र देखे। उन्होंने संरक्षित क्षेत्र सब्जी उत्पादन इकाई व बीएसएल 3 सुविधा का निरीक्षण किया। तीव्र प्रजनन और जीनोम संपादन सुविधा भी उनके दौरे में शामिल थीं। जैव उर्वरक विकास प्रयोगशाला और कटाई उपरांत फसल संवर्धन इकाई भी देखी गईं। संस्थान के निदेशक राजेश कुमार ने उन्हें संस्थान की गतिविधियों और उपलब्धियों से अवगत कराए। इसके बाद सचिव ने समीक्षा बैठक की। ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने कहा कि वैज्ञानिक मिलकर वैश्विक मानकों और देशज जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य करें। इससे देश भर के किसानों को लाभ मिल सकेगा। एग्रीवोल्टाइक नामक नई पहल पर संस्थान में किए जा रहे कार्य को गति देने को कहा। एग्रीवोल्टाइक में एक ही भूमि पर खेती और सौर विद्युत उत्पादन साथ किया जाता है। उन्होंने नवाचार और गुणवत्ता विकास पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed