फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vedic rituals and feasts were attended by a large crowd during the annual decoration.

Varanasi News: वार्षिक शृंगार में वैदिक अनुष्ठान और भंडारे में उमड़ी भीड़

Tue, 23 Sep 2025 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Vedic rituals and feasts were attended by a large crowd during the annual decoration.
श्री सहोदर बीर बाबा मंदिर अस्सी में सोमवार को वार्षिक शृंगार महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन हुआ। मंदिर को फूलों की मालाओं, विद्युत झालरों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए लगी हुई थी। दिन भर चले धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम को भक्ति और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिला। एक ओर जहां बिरहा गायन ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। वहीं, दूसरी ओर कुश्ती दंगल ने लोगों में उत्साह भर दिया। देर शाम भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ उठाया। आयोजनकर्ताओं में प्रमुख रूप से राम निवास चौहान, अरविंद सिंह, कल्लू भाई, दीपक गौड़, हनुमान जायसवाल, नरेश राय, विकास और प्रकाश चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed