फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA vice president and secretary demolished two illegal plots and got 23 illegal constructions sealed

काशी में गरजा बुलडोजर: पहली बार एक्शन में दिखे VDA उपाध्यक्ष-सचिव, 2 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 23 अवैध निर्माण सील

Sat, 06 Jul 2024 02:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Jul 2024 02:25 PM IST
सार

वीडीए उपाध्यक्ष और सचिव पहली बार एक्शन में दिखे। दोनों अफसरों ने दो अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई। साथ ही 23 अवैध निर्माण सील कराए। वहीं एक मामले में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही आठ मातहतों पर गाज गिरी। 

विज्ञापन
VDA vice president and secretary demolished two illegal plots and got 23 illegal constructions sealed
वीडिए का बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग और सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा पहली बार एक्शन में दिखे। दोनों अफसरों ने ताबड़तोड़ छापे मारे और जांच करके कार्रवाई करते गए। दो अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई। 23 अवैध निर्माण भी सील करा दिए। एक मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। यही नहीं, अवैध निर्माण को बढ़ावा देने में वीडीए के आठ अफसरों और कर्मियों पर गाज गिरी है। सबके खिलाफ अलग-अलग तरह की कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष और सचिव शुक्रवार को निरीक्षण पर निकले। नगवा वार्ड में अवैध प्लाटिंग मिली, जिसे उपाध्यक्ष ने ध्वस्त कराया। साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करा दी। साथ ही लापरवाही में नगवा वार्ड के जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी और अवर अभियंता आरके सिंह का वेतन रोकने का आदेश दिया। कारण बताओ नोटिस भी थमाया है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद और वर्क सुपरवाइजर को निलंबित किया। इसी तरह 23 अवैध निर्माण भी सील कराए गए। मामले में वीडीए सचिव ने जोनल अधिकारी गौरव प्रकाश और अवर अभियंता अंबरीश से स्पष्टीकरण मांगा है। संबंधित सुपरवाइजर श्याम नारायण सिंह और फील्ड स्टाफ रविंद्र गौड़ को आरोप पत्र जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुतिनगर में पांच बीघे और गायत्रीनगर में दस बीघे की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

VDA vice president and secretary demolished two illegal plots and got 23 illegal constructions sealed
वीडिए का बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
वीडीए उपाध्यक्ष ने नगवां मारुति नगर, गायत्री नगर, सामने घाट (मदरवां), गढ़वा घाट रोड पर किए गए बड़े अवैध निर्माणों का निरीक्षण किया। मारुति नगर में उच्च न्यायालय और एनजीटी के आदेश का उल्लंघन करते हुए अवैध निर्माण कराया जा रहा था। यहां एचएफएल एरिया की लाइन से 200 मीटर दायरे में निर्माण पाया गया।

मारुति नगर में पांच बीघे की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इसे विकसित करने वाले गिरधारी पटेल एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मारुति नगर क्षेत्र में ही 15 अवैध निर्माणों को सील करा दिया। 
इसके अलावा गायत्री नगर कॉलोनी में लगभग 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई गई। अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई करने की हिदायत दी। उधर, मुगलसराय वार्ड के भीटी रामनगर में विवेक सिंह की ओर से अवैध निर्माण कराया जा रहा था। विवेक को पहले नोटिस भी दिया गया था। बावजूद इसके काम कराने पर निर्माण कार्य सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।

वीडीए सचिव ने वाटर स्लाइडर सहित सात अवैध निर्माण सील किए

वीडीए सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा ने शिवपुर और सिकरौल वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवपुर वार्ड के लोढ़ान स्थित फंटासिया वाटर पार्क देखा और निर्माणाधीन वाटर स्लाइडर को सील कर कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कराएं। इसी तरह छह और अवैध निर्माणों को सील कराया।

भोजूबीर से सिंधोरा मार्ग पर जय प्रकाश जायसवाल व्यवसायिक निर्माण करा रहे थे। इसे सील कराया गया है। इसी तरह रिंग रोड फेस वन के दांदूपुर में व्यवसायिक लॉन और लालपुर ऐढ़े में व्यवसायिक निर्माण सील कराया गया। व्यावसायिक निर्माण वेद पांडेय करा रहे थे। हरहुआ से बाबतपुर जाने वाले मार्ग पर दिलीप सिंह, इंद्रदेव सिंह व्यवसायिक निर्माण करा रहे थे। काजीसराय में राजेश विश्वकर्मा की ओर से व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed