फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vda

अवैध निर्माणों पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

Wed, 20 Nov 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
vda
वाराणसी। अवैध निर्माणों के खिलाफ विकास प्राधिकरण के अभियान में मंगलवार को शहर में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई। इसमें मलदहिया स्थित विशाल लॉन के पास गली में बिल्डर के पांचवें तल पर बिना नक्शा के हो रहे अवैध निर्माण को हटवाया गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन टीम ने चेतगंज वार्ड के पास मलदहिया में गोल्डेन इंफ्रा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमित सिंह के यहां चल रहे निर्माण की जांच की। इसमें पांचवें तल पर शटरिंग कर दो हजार वर्गफीट के अवैध निर्माण किया जा रहा था। टीम ने इसे पूरी तरह से हटवा दिया। इसके अलावा रामनगर के छोटा मिर्जापुर में पतिराम के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। शिवपुर के दांदूपुर में रंजना सिंह, नारायणपुर में सुभाष चंद्र केसरी और सिकरौल के लालपुर आवास योजना में शीतला सिंह के अवैध निर्माण को सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया। उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण राहुल पांडेय ने बताया कि अवैध निर्माणों पर अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

---
गंगा किनारे भवनों का किया सर्वे
वाराणसी। गंगा किनारे जर्जर हो चुके भवनों की सही स्थिति जानने के लिए मंगलवार से विकास प्राधिकरण ने सर्वे शुरू किया। पहले दिन दशाश्वमेध के 50, भेलूपुर के 80 सहित 350 भवनों को चिन्हित किया गया है। इसकी वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed