{"_id":"6026cd2f049b080bd3674c12","slug":"vasant-panchami-kashi-vishwanath-dham-construction-saraswati-gate-varanasi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर टूट सकती है काशी की 1300 साल पुरानी परंपरा, मां सरस्वती के दर्शन के आसार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर टूट सकती है काशी की 1300 साल पुरानी परंपरा, मां सरस्वती के दर्शन के आसार कम
Sat, 13 Feb 2021 01:37 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
मां सरस्वती
सरस्वती पूजन पर काशी की 1300 साल प्राचीन परंपरा टूटने की आशंका बनी है। पहली बार वसंत पंचमी पर काशी की जनता को सरस्वती फाटक स्थित माता सरस्वती के विग्रह के दर्शन नहीं होने के आसार हैं।
विज्ञापन
सरस्वती मंदिर परिवार के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार पद्मपति शर्मा ने बताया कि काशी में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा 1300 साल पुरानी है। उस समय से वसंत पंचमी पर दर्शन पूजन की परंपरा अनवरत चली आ रही है। वसंत पंचमी के दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप सरस्वती फाटक पर स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों का भोर से लेकर देर रात्रि तक तांता लगा रहता था।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम निर्माण के दौरान सरस्वती फाटक को हटा दिया गया और विग्रह को मंदिर प्रशासन ने सुरक्षित रखवा दिया है। अभी तक माता सरस्वती के दर्शन-पूजन को लेकर मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
अभी तक नहीं खींचा गया निर्माण का खाका
Trending Videos
वरिष्ठ पत्रकार पद्मपति शर्मा ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी की जनता से वादा किया था कि विश्वनाथ धाम में सरस्वती फाटक पर ही मां सरस्वती का भव्य मंदिर निर्माण होगा और आदि शंकराचार्य की मूर्ति स्थापना होगी। फिलहाल विश्वनाथ धाम का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है लेकिन सरस्वती फाटक स्थित मां सरस्वती मंदिर निर्माण का खाका अभी तक नहीं खींचा गया है।