फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varuna Zone tops in police encounter, Gomti lags behind

Varanasi News: पुलिस मुठभेड़ में वरुणा जोन अव्वल, गोमती फिसड्डी

Mon, 18 Nov 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Varuna Zone tops in police encounter, Gomti lags behind
पुलिस मुठभेड़ में वरुणा जोन अव्वल, गोमती फिसड्डी
विज्ञापन



- पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में साढ़े चार महीने में 11 बार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग



माई सिटी रिपोर्टर



वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में बीते लगभग साढ़े चार महीने में पुलिस और बदमाशों के बीच 11 बार फायरिंग हुई। इसमें कमिश्नरेट की वरुणा जोन की पुलिस ने सर्वाधिक आठ बार मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं, काशी जोन में दो बार और गोमती जोन में महज एक बार बदमाशों का आमना-सामना हुआ। इस तरह से कमिश्नरेट के वरुणा जोन की पुलिस मुठभेड़ के मामले में अब तक अव्वल रही है।


कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ का सिलसिला लगभग 19 महीने बाद एक जुलाई 2024 से शुरू हुआ। डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा और एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी के नेतृत्व में गत एक जुलाई को लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर उनके दो दोस्त अपने घर से पकड़े गए। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में ही 27 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए।
विज्ञापन


इसके बाद 31 जुलाई को डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के नेतृत्व में चितईपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। पांच अगस्त को वरुणा जोन के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। छह अगस्त को शिवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े गए। 17 अगस्त को लंका थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए। शिवपुर थाना क्षेत्र में ही 18 सितंबर की देर रात एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 27 सितंबर को राजातालाब थाना क्षेत्र में एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। वरुणा जोन के चौबेपुर थाना क्षेत्र में दो अक्तूबर को पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। 14 नवंबर को चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। इसके बाद शनिवार की आधी रात बाद लोहता थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। उसकी मदद से पुलिस ने उसके चार दोस्तों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed