{"_id":"694311c6092f8adfee0efdef","slug":"varun-in-speech-shaswati-in-poster-pragya-in-collage-varanasi-news-c-20-vns1021-1224339-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भाषण में वरुण, पोस्टर में शाश्वती, कोलाज में प्रज्ञा को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भाषण में वरुण, पोस्टर में शाश्वती, कोलाज में प्रज्ञा को पहला स्थान
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बुधवार को निर्भया दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। पोस्टर, कोलाज, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। भाषण में वरुण, पोस्टर में शाश्वती और कोलाज प्रतियोगिता में प्रज्ञा कुमारी को पहला स्थान मिला।
निर्भया दिवस पर चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो, एसिड अटैक दुर्घटनाओं पर आधारित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने कहा कि समाज और अपराध दोनों एक दूसरे से संबंधित है। भाषण के निर्णायक मंडल में प्रो. अनिल कुमार चौधरी, पोस्टर एवं कोलाज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो. बंशीधर पांडेय रहे। भाषण में प्रथम स्थान वरुण, द्वितीय स्थान ज्योति, तृतीय स्थान पर प्रशांत रहे। सांत्वना पुरस्कार समीक्षा, आयुषी, निकिता सिंह को मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में शाश्वती, आयुषी यादव, स्नेहा पांडेय को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान और रितिका शर्मा, पल्लवी शुक्ला को सांत्वना पुरसकार दिया गया। कोलाज प्रतियोगिता में प्रथम प्रज्ञा कुमारी, द्वितीय निकिता सिंह, तृतीय आयुषी शर्मा रहीं। साबिर,डॉ. भारती कुरील, डॉ. आलोक शुक्ला, समीक्षा, रेनू मौजूद रहे।