फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi woman doctor murder case: accused brother-in-law died in Mandaliya hospital during treatment

वाराणसीः हथौड़ा मारकर डॉक्टर भाभी की हत्या करने वाले देवर की बीमारी से मौत, जेल से अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Thu, 09 Sep 2021 08:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Sep 2021 08:35 PM IST
सार

संपत्ति विवाद में अनिल दत्ता ने 21 जुलाई को  भाभी डॉ. सपना दत्ता  को हथौड़ा मारकर अस्पताल में ही हत्या कर दी थी।  वारदात को अंजाम देने के बाद सिगरा थाने जाकर सरेंडर किया था।

विज्ञापन
Varanasi woman doctor murder case: accused brother-in-law died in Mandaliya hospital during treatment
आरोपी देवर और मृतका भाभी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चंद्रिका नगर कॉलोनी स्थित दत्ता डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका डॉ. सपना दत्ता की हत्या के आरोपी देवर अनिल दत्ता की बृहस्पतिवार तड़के इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। जिला जेल चौकाघाट में निरुद्ध अनिल दत्ता की तबीयत खराब होने पर बुधवार रात मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने वीडियोग्राफी के बीच अनिल का पोस्टमार्टम कराया। संपत्ति विवाद में अनिल दत्ता ने 21 जुलाई को चिकित्सक भाभी को हथौड़ा मारकर अस्पताल में ही हत्या कर दी थी।  सिगरा थाना थाना अंतर्गत चंद्रिका नगर कॉलोनी निवासी कांग्रेस के पूर्व विधायक और चिकित्सक डॉ. रजनीकांत दत्ता के पांच पुत्रों में तीसरे नंबर के अनिल की भाई डॉ. अंजनी कुमार दत्ता की पत्नी डॉ. सपना दत्ता से नहीं बनती थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- मिर्जापुर नाव हादसा: अगर बात मान गया होता नाबालिग नाविक तो नहीं पलटती नाव, श्रद्धालुओं ने गंगा पार करने से किया था मना
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता था और वह विश्वनाथ गली स्थित मकान में रहते थे। अनिल दत्ता डॉ. सपना गुप्ता की हत्या करने के बाद सिगरा थाने जाकर सरेंडर किया था। 22 जुलाई को अनिल जिला जेल में दाखिल हुआ था। इस मामले में अनिल का स्टाफ रौशन भी गिरफ्तार किया गया था। 

जेल में बंद होने के बाद अवसाद में था अनिल दत्ता

जिला जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना के अनुसार जेल में बंद होने के दौरान अनिल दत्ता से कोई मिलने नहीं आया और वह बीपी, शुगर रोगी होने के साथ ही अवसादग्रस्त भी था। जेल अस्पताल में उपचार हो रहा था, 28 अगस्त को भी जिला अस्पताल और बीएचयू में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात में ज्यादा तबीयत खराब होने पर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें- जौनपुर में एनकाउंटर: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, साथी फरार        

छह माह में पूर्व विधायक सहित पांच सदस्यों की मौत

तीन दशक पूर्व वाराणसी दक्षिणी से कांग्रेस की सीट पर विधायक चुने गए डॉ. रजनीकांत दत्ता सहित पांच सदस्यों की मौत पिछले छह माह में हुई। दिवंगत डॉ. रजनीकांत के सबसे पहले बड़े पुत्र डॉ. अश्विनी दत्ता की कोरोना से मौत हुई।

21 जुलाई को बहू डॉ. सपना दत्ता की हत्या हो गई। बेटे और बहू की मौत, एक बेटे के जेल में बंद होने का ऐसा गहरा सदमा लगा कि अगस्त में पत्नी मधु दत्ता का निधन हो गया। पिछले माह 29 अगस्त को डॉ. रजनीकांत दत्ता भी चल बसे। माता-पिता की मौत और परिवार में किसी सदस्य से संपर्क नहीं होने के कारण अवसादग्रस्त अनिल दत्ता की भी मौत हो गई। 


ये भी पढ़ें- जौनपुर: एआरटीओ कार्यालय पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी का पुलिस के साथ छापा, दलालों ने कर्मचारियों से कर रखी थी साठगांठ
 

पूर्व विधायक का बेटा था अनिल, दवा का करता था कारोबार

कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. रजनीकांत के पांच पुत्रों में अनिल कुमार दत्ता तीसरे नंबर का था और उसके तीन मेडिकल स्टोर चलते थे। घरेलू कलह को लेकर अनिल संत रघुवरनगर कॉलोनी का मकान छोड़कर विश्वनाथ गली में रहने लगा था, जबकि अंजनी और छोटे भाई अमित कॉलोनी स्थित मकान में रहते थे।

डॉ. सपना के पति ने जताई हत्या की आशंका 
चिकित्सक पत्नी डॉ. सपना की हत्या में पति डॉ. अंजनी दत्ता ने छह सितंबर को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता कर सिगरा पुलिस पर आरोप लगाया था। डॉ. अंजनी दत्ता के अनुसार अनिल दत्ता के साथ ही कौशल कुमार उर्फ रौशन की गिरफ्तारी हुई थी। साजिशकर्ता के तौर पर छोटे भाइयों डॉ. आशीष दत्ता और अमित दत्ता का नाम भी तहरीर में दिया था लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी। आशंका है कि मेरी भी हत्या कराई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed