फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi will be indias first green city

ग्रीन एनर्जी की मॉडल सिटी बनेगी काशी

Thu, 06 Jul 2017 11:09 AM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Thu, 06 Jul 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
varanasi will be indias first green city
काशी - फोटो : OnlinePrasad.com
स्मार्ट सिटी बनने की ओर बढ़ चुकी काशी को ग्रीन ऊर्जा की मॉडल सिटी के रूप में भी जाना जाएगा। इस योजना पर काम शुरू हो चुका है। प्रमुख सरकारी भवनों, कार्यालयों के अलावा स्ट्रीट लाइट आदि की बिजली की जरूरतें सोलर प्लांट से पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन


यह योजना केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देशन में बनाई गई है। इस सिलसिले में मंत्रालय की टीम आठ जुलाई को यहां आएगी। नगर निगम के अधिकारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग से जहां परंपरागत ऊर्जा की बचत होगी। वहीं, प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाने में भी मदद मिलेगी। काशी को ग्रीन ऊर्जा की मॉडल सिटी बनाने के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ ही जगह-जगह छोटे-छोटे संयंत्र लगाकर कूड़े से बिजली उत्पादन की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के कचरा निस्तारण के लिए बने करसड़ा प्लांट को भी अपग्रेड किया जाएगा। कूड़े से बिजली उत्पादन शुरू करने की योजना पर काम भी शुरू हो चुका है। पहले चरण में चार जगहों पर इसके छोटे संयंत्र लगाए जा रहे हैं। भवनिया पोखरी में यह प्लांट लगाया जा चुका है।

वरुणापुर जोन की पहड़िया मंडी में इसे लगाने का काम जारी है। वहीं, दो अन्य स्थानों पर भी जल्द ही काम शुरू कराने की तैयारी है। कूड़ा निस्तारण संयंत्रों के जरिये बिजली उत्पादन के साथ ही जैविक खाद भी बनाई जाएगी।

तय योजना पर काम हुआ तो साल भर के अंदर यह शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ परंपरागत ऊर्जा की जरूरतों को न्यूनतम करने के लिए सोलर प्लांट लगाने में भी तेजी आ गई है। नगर निगम मुख्यालय को सोलर ऊर्जा से लैस कर दिया गया है। अब जोनल और सब जोनल कार्यालयों पर ये प्लांट लगाए जाएंगे।


आ सकते हैं नगर विकास मंत्री
काशी को ग्रीन ऊर्जा की मॉडल सिटी बनाने के लिए आठ जुलाई को होने वाली अहम बैठक में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी अब तक नहीं मिली है, लेकिन अंदरखाने इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed