फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Uttar Pradesh: temperature down shivering cold and fog increased problem

Varanasi Weather: कंपकंपाती सर्दी और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, जानें कब तक रहेगा ठंड का सितम

Sun, 17 Jan 2021 10:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 17 Jan 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Weather Uttar Pradesh: temperature down shivering cold and fog increased problem
अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में सर्दी का सितम जारी है। कंपकंपाती ठंड और कोहरे ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। लोग सर्दी दूर करने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


बनारस में ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। एक व्यक्ति ने बताया कि ठंड और गलन बहुत ज़्यादा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। गरीबों की स्थिति बहुत बुरी है। आश्रय स्थलों पर दूसरों का कब्जा है।
विज्ञापन

 



बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। ठंड में लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। काम वाले ही सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से नम पछुआ हवाओं का दबाव बना हुआ है। रात दस बजे के बाद कोहरा छा जाता है। कोहरा अगले दिन करीब 11 बजे तक रहता है।

धूप भी असरदार नहीं हो रही है। रविवार को तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया है। लेकिन हवाएं चलने से ठंड ज्यादा बढ़ रही है। मौसम वैज्ञिनक एसएन पांडेय के अनुसार, ऐसा ही दबाव एक दो दिन और रहने की संभावना है। ठंड का सितम फिलहाल इसी तरह जारी रहेगा।

मौसम का बदलाव बना रहा बीमार, बरतें सावधानी
कोरोना संक्रमण का खतरा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, लेकिन सजगता, सतर्कता बरतने की जरूरत है अभी भी उतनी ही है जितनी पहले थी। इस बीच मौसम में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बूंदाबांदी। तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है। मौसम में हो रहे तेजी से बदलाव की वजह से ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चे हो या बड़े सर्दी खांसी जुकाम से लोग परेशान हैं। अस्पतालों की ओपीडी में भी अन्य बीमारियों की तुलना में सर्दी खांसी जुकाम और बुखार वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

ये बरतें सावधानी
पूरी बांह का कपड़ा पहनकर ही घर से निकलें
गुनगुने पानी का सेवन करें
ज्यादा मसालेदार, तेल वाले भोजन से परहेज करें
सर्दी, खांसी, जुकाम में बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें
दो दिन से अधिक बुखार आने पर अस्पताल पहुंचकर जांच करवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed