फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Updates: Weather mood changed due to increased pressure of cyclonic circulation relief from humidity

वाराणसी मौसम अपडेट: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बढ़े दबाव से बदला मिजाज, उमस से राहत, अगले दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Wed, 08 Sep 2021 09:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Sep 2021 09:33 AM IST
सार

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का बढ़े दबाव की वजह से मंगलवार की रात झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। साथ ही दिन भर नम पुरवा हवाएं चलती रहीं। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Varanasi Weather Updates: Weather mood changed due to increased pressure of cyclonic circulation relief from humidity
वाराणसी मौसम (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने रहने का दबाव पूर्वांचल पर बढ़ता जा रहा है। यहीं कारण है कि दो दिन से मौसम का मिजाज भी तेजी से बदला है। बुधवार की सुबह भी मौसम सुहावना हो गया है। बादल छाए हुए हैं, और धूप भी नहीं है। जिससे लोगों उमस से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


सोमवार को बूंदाबांदी होने के बाद मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रहने के साथ ही नम पुरवा हवाएं चलती रही। देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज-चमक संग झमाझम बारिश हुई। इससे उमस से तो राहत मिली लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुसीबत बढ़ गई।
विज्ञापन


सितंबर के महीने में भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। पिछले तीन चार दिनों से धूप इतनी तेज होने के साथ हवा भी नहीं चल रही थी। इस वजस से उमस भी अधिक लग रही थी। सोमवार से ही मौसम में कुछ बदलाव दिखने लगा था। मंगलवार को दिन के मुकाबले शाम को हवा की रफ्तार भी तेज हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शाम करीब सवा सात बजे आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे भिखारीपुर, सिगरा, नई सड़क, बेनिया, भेलूपुर, सिगरा, लहुराबीर, लहरतारा आदि इलाकों में जलभराव हो गया।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि आंध्र प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने रहने और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के चलने की वजह से ही मौसम बदला है। इस वजह से ही बारिश हुई हैं। अभी इसी तरह का मौसम दो-तीन दिन बने रहने की संभावना है।

इधर मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस की जगह 33.6 और न्यूनतम तापमान 26.1 की तुलना में 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed