{"_id":"65fe65429d7e98bb220912c8","slug":"varanasi-weather-update-today-heat-increased-due-to-stoppage-of-wind-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: काशी में मौसम ने फिर बदली करवट, हवा की थमी रफ्तार, तीखी धूप ने कराया गर्मी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: काशी में मौसम ने फिर बदली करवट, हवा की थमी रफ्तार, तीखी धूप ने कराया गर्मी का अहसास
Sat, 23 Mar 2024 10:44 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:44 AM IST
सार
Varanasi Weather Forecast Update Today : वाराणसी में पिछले दिनों बारिश के बाद अब फिर से मौसम ने करवट बदल लिया है। सुबह से हुई तीखी धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराने लगी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश की वजह से बढ़ी ठंडक के बाद वाराणसी में मौसम फिर से बदल गया है। दिन में मौसम साफ होने के साथ ही हवा की रफ्तार भी थम गई है। इससे धूप असरदार होने लगी है। शनिवार की सुबह से तीखी धूप निकल गई। जिससे लोगों ने उमस महसूस किया। धूप से बचने के लिए लोग दुपट्टे और गमछे का सहारा लेते दिखे। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी रहा, जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
अब साफ रहेगा मौसम
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अब मौसम एकदम साफ रहेगा। होली के बाद से तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। इस माह ही अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन