फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weather Update temperature crossed 40 for third time in 12 days

Varanasi Weather: 12 दिन में तीसरी बार 40 के पार पहुंचा पारा, चेहरा झुलसाने वाली गर्मी से परेशान हुए काशीवासी

Mon, 21 Apr 2025 08:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 21 Apr 2025 08:02 AM IST
सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी जिले में मौसम का तेवर बदल गया है। पिछले तीन दिनों से चेहरा झुलसाने वाली धूप से लोग बेहाल हैं। वहीं इस सप्ताह गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Varanasi weather Update temperature crossed 40 for third time in 12 days
धूप से बचने के लिए गमछे से खुद को ढककर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में मौसम ने लोगों का हाल अभी से बेहाल कर दिया है। अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। तेज धूप और गर्मी के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। सुबह 7 बजे ही दोपहर की तरह धूप चुभने लगी। 

विज्ञापन


40 डिग्री से पार हुआ पारा
आलम ये है कि पिछले दो दिन से तेज धूप होने के बाद रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। तेज धूप और हवा में नमी खत्म होने से दिन से 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


बाहर चेहरा झुलसाने वाली गर्मी रही तो वहीं घरों में उमस से लोग को बेचैन रहे हैं। इस महीने में 12 दिन में तीसरी बार पारा 40 के पार हुआ है। इसके पहले 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: हाईटेक होने जा रहा बनारस का बस अड्डा, यहां मॉल में कर सकेंगे खरीदारी; थियेटर में फिल्म भी देखेंगे यात्री


हर कोई गर्मी से परेशान
हर कोई गर्मी से परेशान हो गया है। रविवार को तो पूरे दिन हवा नहीं चली, इस वजह से धूप भी बहुत असरदार रही। रात में भी गर्मी से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिली। पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सुबह और रात में हवा में नमी से लोगों ने राहत महसूस की। अधिकतम तापमान भी औसत से नीचे आ गया था। मौसम में इस बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी तेजी से ऊपर आया है। 

इसे भी पढ़ें; PM Kisan Yojana: यूपी के इस जिले में 6459 पति-पत्नी ले रहे सम्मान निधि, अब होगी रिकवरी

शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि रविवार को बढ़कर 40.8 तक पहुंच गया, यह औसत से 1.6 अधिक रहा। उधर, न्यूनतम तापमान भी औसत से 2.6 ज्यादा पहुंच गया जो कि रविवार को 25.0 रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह तक धूप के और तेज होने, तापमान के 43 डिग्री तक जाने का आसार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed