फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Cantt Roadways Bus Station will develop on PPP model by Mumbai based company

UP: हाईटेक होने जा रहा बनारस का बस अड्डा, यहां मॉल में कर सकेंगे खरीदारी; थियेटर में फिल्म भी देखेंगे यात्री

Mon, 21 Apr 2025 07:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 21 Apr 2025 07:48 AM IST
सार

मुंबई की कंपनी वाराणसी में कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर मॉल बनाएगी। कंपनी द्वारा भवन के ऊपर शॉपिंग मॉल, थियेटर और नीचे बस स्टेशन बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। 

विज्ञापन
Varanasi Cantt Roadways Bus Station will develop on PPP model by Mumbai based company
Shopping mall - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रोडवेज बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। अब भवन के ऊपर शॉपिंग मॉल, थियेटर और नीचे बस स्टेशन बनाया जाएगा। मॉल में यात्री खरीदारी करेंगे और थियेटर में फिल्म भी देखेंगे। दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ समेत अन्य शहरों के लिए बस से आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन


पीपीपी मॉडल पर बनेगा स्टेशन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कैंट बस स्टेशन के निर्माण का ठेका मुंबई की निजी कंपनी को सौंप दिया है। पीपीपी मॉडल पर बनने वाले स्टेशन का ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया गया है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बस टर्मिनल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और इसे अगले दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि परियोजना को मूर्त रूप देने में पांच से छह साल का समय लग सकता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PM Kisan Yojana: यूपी के इस जिले में 6459 पति-पत्नी ले रहे सम्मान निधि, अब होगी रिकवरी
विज्ञापन
विज्ञापन


10561 स्क्वायर मीटर जमीन पर बनेगा वर्कशॉप
नए बस टर्मिनल और कमर्शियल कॉम्पलेक्स का निर्माण होगा। 10561 स्क्वायर मीटर जमीन पर वर्कशॉप बनेगा। लखनऊ के आलमबाग की तरह स्टेशन को विकसित जाना है। यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। एक छत के नीचे उन्हें मनोरंजन, एसी वेटिंग लाउंज, अमानती घर, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स समेत अन्य कई सुविधाएं होंगी।

बस टर्मिनल के अंदर कैंटीन के साथ ही ईवी के लिए चार्जिंग पॉइंट की सुविधा होगी। पूरा परिसर वाई-फाई से लैस होगा। इसका एक्सेस निशुल्क रहेगा। सीसी कैमरे भी लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed