{"_id":"663f28cedeb3a5ebdb05e1b8","slug":"varanasi-weather-update-rain-brought-relief-from-heat-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Update: काशी में मौसम ने बदली करवट, हवा की रफ्तार थमी, भोर में हुई बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Update: काशी में मौसम ने बदली करवट, हवा की रफ्तार थमी, भोर में हुई बारिश से मिली राहत
Sat, 11 May 2024 01:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 11 May 2024 01:44 PM IST
सार
वाराणसी में मौसम ने करवट ली है। पिछले तीन- चार दिनों से बादल और धूप की आंखमिचोली के बीच शनिवार की भोर में हल्की बारिश हुई। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पिछले तीन चार दिनों से बादलों की आवाजाही जारी रहने और तेज हवा चलने के बाद शनिवार की सुबह बारिश से मौसम बदल गया। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद से दिन में हवा की रफ्तार कम हो गई है और धूप का असर भी थोड़ा कम है।
विज्ञापन
मौसम में इसी बदलाव की वजह से तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार की सुबह अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक आंधी के साथ ही तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि वैसे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी है लेकिन लोकल हीटिंग की वजह से ही शनिवार की भोर में बारिश हुई है। अगले दो-तीन दिन तक आंधी, बारिश के आसार बने हैं।
विज्ञापन