फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Today Sunshine relief as February started after heavy cold in january

Varanasi Weather: जनवरी में बफीर्ली हवाओं ने कंपाया, फरवरी में धूप ने दी राहत; अगले हफ्ते बूंदाबांदी के आसार

Fri, 02 Feb 2024 11:35 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 Feb 2024 11:35 AM IST
सार

काशीवासियों को जनवरी ने खूब कंपाया, लेकिन फरवरी शुरू होते ही धूप ने लोगों को राहत दे दी है। जिले में पिछले महीने अधिकतम और न्यूतनम तापमान में कमी का रिकॉर्ड बना। ठंड से राहत मिली तो अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को काशी के घाटों पर रौनक दिखी। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Today Sunshine relief as February started after heavy cold in january
varanasi weather news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ ने जनवरी में ठंड का नौ साल का रिकार्ड तोड़ दिया। शीतलहर और बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। जनवरी में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तो अधिकतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे जनवरी माह में दो बार ऐसा हुआ कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण ठंड भी अधिक रही। हालांकि फरवरी के पहले दिन ही धूप की वजह से लोगों को कड़कड़ाती ठंड से राहत मिली, जो दूसरे दिन भी जारी है। तापमान भी बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


नए साल के शुरूआत से ही मौसम ने ऐसा करवट लिया कि हर कोई ठंड से परेशान हो गया। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने कंपा दिया तो घने कोहरे और शीतलहर का असर आमजनजीवन पर देखने का मिला। जनवरी माह में तीसरे सप्ताह में तो दो दिन तक धूप ही नहीं निकली कि लोगों को राहत मिल सके। ठंड इतनी अधिक रही कि बारहवीं तक के विद्यालय तो बंद रहे। 
विज्ञापन


शीतलहर का हवाला देते हुए विश्वविद्यालयों में भी परीक्षाएं टालनी पड़ी। इधर 26 जनवरी के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन से हवा की रफ्तार भी कम हो गई है तो धूप भी इतनी अच्छी हो रही है कि दिन में ठंड भी बहुत कम महसूस हो रही है। बुधवार की तरह ही बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में धूप भी अन्य दिनों की तुलना में तेज रही। शाम को भी ठंड बहुत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह बूंदाबांदी के आसार

Varanasi Weather Forecast Update Today Sunshine relief as February started after heavy cold in january
varanasi weather news - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह तो मौसम साफ रहेगा लेकिन अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। इस वजह से बादलों की आवाजाही के साथ ही पछुआ हवाएं चलेंगी। सोमवार-मंगलवार तक बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इस वजह से ठंड भी बढ़ा सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

  • 01 फरवरी 25.6 11.2 डिग्री सेल्सियस
  • 31 जनवरी 24.7 9.5
  • 30 जनवरी 23.0 9.2
  • 29 जनवरी 23.2 10.0
  • 28 जनवरी 23.0 9.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed