फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Today Kashi colder than Shimla due to winds

Varanasi Weather: शिमला से सर्द हुई काशी, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी; कोहरे के चलते चार फ्लाइटें निरस्त

Sun, 14 Jan 2024 10:04 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jan 2024 10:04 AM IST
सार

मौसम विभाग की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री कम हो गया। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Today Kashi colder than Shimla due to winds
varanasi weather news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में बीते दो दिन से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को कंपा दिया है। रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। वहीं इस हाड कंपा देने वाली ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। कुछ लोग अलाव के पास बैठे दिखे। वहीं कोहरे की चादर इतनी घनी रही कि 10 बजे तक वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। 

विज्ञापन


उधर, शनिवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। दिन में तो धूप हुई, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। काशी में शनिवार का दिन शिमला से भी ठंडा रहा। आईएमडी की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार शिमला में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.8 रहा तो काशी में अधिकतम 17.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


कोहरे के कारण चार उड़ानें निरस्त
एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के चलते शनिवार को दिल्ली की दो और मुंबई, बेंगलूरू की एक-एक उड़ाने निरस्त रही। वहीं, बेंगलूरू, कोलकाता, मुंबई के विमान एक दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अकासा एयरलाइंस और एयर इंडिया का बेंगलूरू विमान दो-दो घंटे, इंडिगो मुंबई का विमान दो घंटे और इंडिगो कोलकाता का विमान एक घंटे की देरी से पहुंचा। वहीं, स्पाइस जेट और इंडिगो का दिल्ली का विमान, इंडिगो का मुंबई विमान और इंडिगो बेंगलूरू विमान निरस्त रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में ऐसे आया बदलाव

जनवरी के दूसरे सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में पछुआ हवाएं चल रही हैं, रात में कोहरा छाने लगा है। पिछले चार दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दो-तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

चार दिन का तापमान
तारीख            अधिकतम    न्यूनतम

10 जनवरी          23.0       12.5 डिग्री सेल्सियस
11 जनवरी          19.2       9.5 डिग्री सेल्सियस
12 जनवरी          18.2       7.6 डिग्री सेल्सियस
13 जनवरी          17.2        8.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed