फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather first time year no chill after Diwali mercury reaching 33 degrees heat humidity increased

Varanasi Weather: साल में पहली बार दीपावली के बाद सिहरन नहीं, पारा 33 डिग्री; गर्मी और उमस बढ़ी

Thu, 23 Oct 2025 11:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:33 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में दीपावली के बाद भी उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। न्यूनतम पारा बढ़ा हुआ है। माैसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अफगानिस्तान के ऊपर एक विक्षोभ है लेकिन यूपी तक आते-आते उसका असर कम हो जाएगा।

विज्ञापन
Varanasi Weather first time year no chill after Diwali mercury reaching 33 degrees heat humidity increased
वाराणसी में गर्मी और उमस बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather Today: दीपावली के बाद काशी में सिहरन महसूस होने के बजाय गर्मी और उमस बढ़ गई है। ट्रेंड के उलट सात साल में पहली बार दिवाली के बाद न्यूनतम पारा इतना बढ़ा। यह सामान्य से भी 4.1 डिग्री ऊपर जाकर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


जबकि पिछले साल 17 डिग्री के मुकाबले इस बार का तापमान 7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं सात वर्षों में कभी भी दिवाली पर न्यूनतम तापमान 19 डिग्री को पार नहीं किया। बुधवार को वाराणसी का पारा सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


हवा भी पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। हवा में नमी 80 फीसदी रही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि इस बार मौसम में कोई गतिविधि नहीं है। एक तो पछुआ ही नहीं चल रही है दूसरी ओर पुरवा का असर बढ़ा है, जिससे गर्मी और नमी बढ़ गई है। इससे उमस भी ज्यादा रही। वहीं ठंड कम होने से दिवाली के बाद होने वाला प्रदूषण का स्तर भी कम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले पांच दिन बाद बदलाव के आसार

प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि अफगानिस्तान के ऊपर एक विक्षोभ है लेकिन यूपी तक आते-आते उसका असर कम हो जाएगा। वहीं अगले 10 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। ज्यादा से ज्यादा एक से दो डिग्री ही पारा नीचे गिरेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी मौसम साफ रहेगा। अगले पांच दिनों तक तापमान के घटने या बढ़ने के आसार कम ही हैं। 

पिछले 7 साल में दिवाली के बाद का तापमान...
साल अधिकतम     न्यूनतम
2024 33 17
2023 30.1 16.8
2022 32.8 17.0
2021 31.0 16.3
2020 29.8 17.5
2019  29.8 18.7
2018  29  19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed