फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Weather changed due to Asani's effect, lightning flashed after strong sunlight, relief from drizzle

वाराणसी ः असानी के असर से बदला मौसम, तेज धूप के बाद चमकी बिजली, बूंदाबादी से राहत

Wed, 11 May 2022 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 May 2022 09:30 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान असानी का असर है। इस तरह का मौसम शुक्रवार तक बने रहने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Varanasi: Weather changed due to Asani's effect, lightning flashed after strong sunlight, relief from drizzle
वाराणसी में बुधवार की शाम को अस्सी घाट पर सुहाने मौसम का आनंद लेने पहुंचे लोग । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को सुबह से ही तेज धूप होने से उमस अधिक रही। हवा भी नहीं चली कि लोगों को राहत मिले। अचानक शाम को बादल छाए रहने के साथ ही गरज-चमक संग बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ जगहों पर दस मिनट तक तेज बारिश हुई। शाम को मौसम बदलने से लोगों ने उमस से राहत महसूस की।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान असानी का असर है। इस तरह का मौसम शुक्रवार तक बने रहने की उम्मीद है।दो-तीन दिन से बंगाल की खाड़ी में असानी चक्रवाती तूफान की सक्रियता के बाद मौसम विभाग ने भी कई जगहों पर तेज हवा संग, बारिश की संभावना जताई थी।
विज्ञापन


बुधवार को शाम करीब तीन बजे आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही रुक रुककर दो-तीन बार बिजली की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। दस मिनट की बूंदाबांदी के बाद हवा के चलने से उमस से राहत मिल गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि असानी चक्रवात की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Varanasi: Weather changed due to Asani's effect, lightning flashed after strong sunlight, relief from drizzle
वाराणसी में दिन में आकाश में छाए बादल । - फोटो : अमर उजाला

दस दिन बाद पारा 40 के पार

पिछले 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसा दस दिन बाद हुआ जब तापमान 40 के पार हुआ है। इसके पहले 30 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस था। 
 

मानसून के समय से पहुंचने की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस बार 10 से 15 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है। वाराणसी और आसपास के जिलों में बंगाल की खाड़ी से मानसून आता है। पिछले दस साल में अरब सागर से मानसून का प्रवेश हो रहा है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में बिहार, झारखंड होते हुए सोनभद्र के रास्ते मानसून का प्रवेश होता है।


 

ग्रीन जोन में पहुंचा बनारस, सबसे साफ रहा अर्दली बाजार

मई के महीने में बनारस ही हवा फिर से साफ हो गई है। कोरोना काल के बाद हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा कम होने से बनारस ग्रीन जोन में आ गया है। सबसे साफ हवा अर्दली बाजार क्षेत्र की दर्ज की गई है।

बुधवार को सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 57 दर्ज किया, लेकिन शाम को चली आंधी व बरसात के बाद एक्यूआई में धूल कणों की मात्रा बढ़ने से एक्यूआई 87 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अर्दली बाजार का एक्यूआई 70, भेलूपुर का 87, बीएचयू का 96 और मलदहिया का एक्यूआई 94 दर्ज किया गया।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि विभागों के आपसी प्रयास से बनारस की हवा में सुधार हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान असानी का असर है। इस तरह का मौसम शुक्रवार तक बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed