फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

लालपुर आवासीय योजना की बाउंड्री ग्रामीणों ने ढहाई

Tue, 09 Mar 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। लालपुर आवासीय योजना के आवंटियों को कब्जा दिलाने के लिए सोमवार को भारी बवाल व नोंकझोंक हुई। दो दिन से चले रहे इस विवाद में गुस्साए ग्रामीणों ने वीडीए की बाउंड्री तोड़ दी और वहां की निर्माण सामग्री उठा ले गए।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख वीडीए अधिकारियों ने मौके पर दो कंपनी पीएसी बुला ली और भारी फोर्स तैनात कर दी। इस मामले में वीडीए ने 14 लोगों के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बवाल न बढ़े इसलिए वहां वीडीए के अफसर कैंप कर रहे हैं। निगरानी के लिए चार सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले विकास प्राधिकरण ने लालपुर आवासीय योजना में 10 लोगों को शराब ठेका से सटे हिस्से में प्लॉट आवंटित किया था। रविवार को जब आवंटी वहां बाउंड्री करने पहुंचे तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जमीन पर अपना दावा करते हुए इन लोगों ने सीमेंट, बालू समेत निर्माण की सभी सामग्री उठा ले गए। आवंटियों की शिकायत पर वीडीए वीसी ईशा दुहन ने मौके पर संयुक्त सचिव परमानंद यादव को भेजा तो वहां स्थिति बेहद ही खराब थी। विरोध करने वालों ने करीब सवा सौ मीटर की बाउंड्री ढहा दी थी। संयुक्त सचिव ने वीसी को सूचना दी जिसके बाद भारी फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही निर्माण शुरू हुआ विरोध करने वाले फिर पहुंच गए। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ सत्ता पक्ष व विपक्ष के लोग भी वहां आ डटे। कुछ देर की नोंकझोंक के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और वहां से उपद्रवियों को खदेड़ दिया। देर शाम इस मामले में वीडीए के जेई पारसनाथ की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ शिवपुर थाने में वीडीए की बाउंड्री ढहाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आहरण व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया।

-------------------
साढे़ चार लाख की संपत्ति का नुकसान
वीडीए की जिस बाउंड्री को गिराया गया है उसके साढे़ चार लाख की संपत्ति का नुकसान होने का आकलन किया गया है। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
--- कोट ---
अराजकतत्व आवंटियों को दीवार नहीं खड़ा करने दे रहे हैं। इसके चलते वहां फोर्स तैनात की गई है। जिस जमीन पर लोगों को कब्जा दिया जा रहा है वह वीडीए की जमीन है और उसकी पक्की पैमाइश कराई गई है।
- ईशा दुहन, वीडीए वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed