{"_id":"602ec2c58ebc3ee9771a7bb3","slug":"varanasi-varanasi-news-vns5754806122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच प्रतिशत बढ़ेगा मालभाड़ा, खर्चे भी बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच प्रतिशत बढ़ेगा मालभाड़ा, खर्चे भी बढ़ेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लगातार डीजल के दाम में बढ़ोतरी से माल वाहक वाहनों के माल भाड़ा में पांच प्रतिशत तक की वृद्धि के आसार हैं। वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा में वृद्धि के संकेत दिए है। उनके अनुसार पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार वृद्धि से ट्रक मालिकों के खर्चे बढ़ने के साथ ही महंगाई भी बढ़ेगी। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।
अगर महंगाई की बात करें तो पिछले माह जनवरी से अब तक डीजल के दामों में 6 से 7 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं माल भाड़े में अब तक वृद्धि नहीं हो सकी थी लेकिन जिस तरह से डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। उसमें माल भाड़ा में बढ़ोतरी के अलावा कोई चारा भी नहीं है। 6 जनवरी को डीजल का दाम 75 रुपये 41 पैसा था और अब 81 रुपये 27 पैसा तक पहुंच गया है। उदाहरण के तौर पर नई दिल्ली-वाराणसी के बीच एक ट्रक का माल भाड़ा 40 हजार है तो मान कर चलिए कि अब ढाई से तीन हजार बढ़ जाएगा।
ट्रक संचालकों के लिए भाड़ा बढ़ाने के सिवाय और कोई दूसरा चारा नहीं है। अगर भाड़ा बढ़ता है तो आवश्यक सामान की कीमतों की उत्पादन लागत बढ़ेगी जिसका सीधा असर आम जनता पड़ेगा।
विज्ञापन
-माल भाड़ा में वृद्धि से आम जनता पर महंगाई का बोझ पड़ेगा। वहीं हर वस्तुओं के दाम माल ढुलाई भाड़ा बढ़ने से बढ़ जाएंगे। इसका असर ट्रांसपोर्टरों से लेकर हर वर्ग पर पड़ेगा।-जेपी तिवारी, अध्यक्ष वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
- डीजल का दाम अब उच्चतम स्तर पर है। ऐसे में माल भाड़ा में बढ़ोतरी तय है, करीब 5 प्रतिशत तक की वृद्धि संभव है। इसके अलावा कोई और विकल्प फिलहाल नहीं दिखता है। -सूर्यमणि तिवारी, महामंत्री वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
-पिछले माह से अब तक 6 से 7 रुपये डीजल के दाम बढ़े लेकिन अब तक माल भाड़ा नहीं बढ़ा था। अब वृद्धि जल्द ही होगी। यूनियन इस पर विचार कर रही है।-सुनील कपूर, उपाध्यक्ष, वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
000
...तो बढ़ जाएंगे रोज मर्रा वस्तुओं के दाम
डीजल में हो रही मूल्यवृद्धि से यदि माल भाड़ा में वृद्धि हुई तो रोजमर्रा वस्तुओं के दाम में भी वृद्धि संभव है। सब्जी, फल, दूध, दवा, खाद्य सामग्री, गल्ला सहित अन्य सामानों के दाम भी बढ़ेंगे। व्यापारियों व उद्यमियों को भी उत्पादों के दाम बढ़ाने पड़ेंगे।