{"_id":"602ec2c38ebc3ee907507b35","slug":"varanasi-varanasi-news-vns57548031","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी में बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बुधवार से शुरू हुई ओपीडी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मरीजों की संख्या बढ़ी रही। पहले दिन 904 मरीजों के सापेक्ष 1200 से अधिक मरीज देखे गए। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ओपीडी में भेजा गया। उधर आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने ओपीडी में मरीजों की जांच आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बताया कि आने वाले दिनों में सुपर स्पेशियलिटी में और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और ओपीडी का संचालन सुचारु रुप से चलता रहे, इसके लिए लगातार दूसरे दिन निदेशक प्रो. मित्तल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर प्रभारी एमएस प्रो. जीएन श्रीवास्तव और डिप्टी एमएस प्रो. सौरभ सिंह ने भी ओपीडी में मरीजों के देखे जाने संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निदेशक ने बताया कि पहले दिन के सापेक्ष दूसरे दिन मरीजों की संख्या बढ़ी रही। बृहस्पतिवार को एसएसबी के सभी विभागों में चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। बताया कि मरीजों को जल्द ही और भी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस दिशा में लागातार प्रयास किया जा रहा है।