फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

टीकाकरण के लिए आगे आए अधिकारी, बढ़ाया हौसला

Fri, 19 Feb 2021 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। कोरोना टीकाकरण के लिए दो दिन चलने वाले अभियान में बृहस्पतिवार को जिले के आला अधिकारियों ने टीका लगवाकर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। दीनदयाल अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, एडीजी जोन बृजभूषण,आईजी रेंज विजय सिंह मीणा, नगर आयुक्त गौरांग राठी ने टीका लगवाया। इसके अलावा नगर निगम के सामने शहीद उद्यान में महापौर मृदुला जायसवाल ने भी कोरोना का टीका लगवाकर अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को इसके लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नियमानुसार सभी को आधे घंटे तक आब्जर्वेशन रूम में रखा गया। बृहस्पतिवार को 7223 में से तीन हजार लोगों का टीकाकरण हुआ। 19 फरवरी को भी 29 केंद्रों पर 9425 लोगो को टीका लगाया जाएगा। दीनदयाल अस्पताल, महिला अस्पताल कबीरचौरा, पीएसी भुल्लनपुर, 95 बटालियन सीआरपीएफ पहड़िया, पुलिस लाइन आदि जगहों पर लगे शिविर में पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ जवानों के साथ ही नगर निगम कर्मचारियों ने कदम आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में टीका लगवाने के बाद कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के साथ निरीक्षण कर दीनदयाल अस्पताल में चल रहे टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने टीका लगवाने वाले कर्मचारियों को बिना किसी डर, भय के टीका लगवाने और अन्य लोगों को प्रेरित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मुझे मोबाइल पर मैसेज मिला और पता चला कि टीका लगाया जाना है, बिना किसी डर के केंद्र पर पहुंचे और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीका लगवाया। कामकाज में भी कोई परेशानी नहीं है। - दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। खुद का टीका लगवाने के लिए पुलिस अधिकारियों, जवानों को भी इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। टीका लगाने के बाद कोई परेशानी नहीं है। - बृजभूषण, एडीजी जोन
यह तो सौभाग्य है कि सरकार ने कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले चयनित किया है। कोरोना की जंग जीतने में टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। सभी को आगे आना चाहिए। - विजय सिंह मीणा, आईजी जोन
नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूरी सजगता, सतर्कता के साथ सैनिटाइजेशन सहित अन्य दायित्वों का निर्वहन किया। किसी को परेशानी नहीं हुई। मैने टीका लगवाने के बाद सामान्य दिनों की तरह कामकाज किया। - गौरांग राठी, नगर आयुक्त
कोरोना की जंग जीतने के लिए सभी को टीका लगाया जा रहा है। मैंने भी नगर निगम पर टीका लगवाया, इसके बाद अन्य दिनों की तरह आफिस पहुंचकर कामकाज किया। अन्य कार्यक्रमों में भी भागीदारी की। कोई तकलीफ नहीं है। - मृदुला जायसवाल, महापौर

इनसेट
पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों में नोंकझोंक
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में टीकाकरण को लेकर पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों में नोंकझोंक हो गई। टीका लगवाने पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविन पोर्टल पर नाम न होने की वजह से टीकाकरण न होने के बारे में बताया। पुलिसकर्मियों ने इसके बावजूद टीका लगाए जाने को कहा तो कर्मचारियों ने बिना पंजीकरण टीका लगाने में असमर्थता जाहिर की। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से नोंकझोंक शुरू हो गई। अभी मामला और आगे बढ़ता कि वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। इस बारे में महिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी का भी टीकाकरण नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed