फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

जलपरिवहन को धार देने को बांग्लादेश के अफसर आज आएंगे

Sat, 13 Feb 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। गंगा में जल परिवहन को धार देने को लेकर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और बांग्लादेश सरकार के अधिकारी नदेसर स्थित ताज होटल में रविवार को बैठक करेंगे। इस दौरान व्यापार, उद्योग और पर्यटन को उड़ान देने की लेकर मंथन किया जाएगा। दो दिवसीय दौरे के तहत केंद्र सरकार और बांग्लादेश सरकार के अधिकारियों की टीम रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल का भी दौरा करेगी। यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही टीम यह भी जानने की कोशिश करेगी कि मल्टी मॉडल टर्मिनल को बढ़ावा देने के लिए और क्या बेहतर किया जा सकता है। बांग्लादेश के शिपिंग मंत्रालय के संयुक्त सचिव मोनेमुल हक के नेतृत्व में वाणिज्य मंत्रालय के उपसचिव सेलिम हुसैन, मेरिन सेफ्टी ट्रैफिक मैनेजमेंट विभाग के निदेशक मो. रफीकुल इस्लाम, इनलैंड वाटरलैंड वाटरवेज ट्रैफिक अथारिटी बांग्लादेश के अधीक्षण अभियंता रजादूर रहमान, एमएस रहमान शिपिग लाइंस के संचालक रकीबुल आलम व विड शिप कॉरपोरेशन के संचालक वशीर अहमद की टीम पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड का दौरा करते हुए शनिवार शाम काशी पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed