फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

सेना भर्ती रैली के 11वें दिन दौड़ में 403 युवा सफल

Fri, 15 Nov 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
varanasi
छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में बृहस्पतिवार को सेना भर्ती रैली में चंदौली और गोरखपुर जिले की दो तहसीलों के 403 अभ्यर्थी 1600 मीटर की दौड़ में सफल हुए। शुक्रवार को रैली के लिए गोरखपुर जिले की खजनी, कैंपियरगंज, सहजनवा और बांसगांव तहसील के 6706 अभ्यर्थियों का पंजीकरण है।
विज्ञापन

एक नवंबर से शुरू हुई सेना भर्ती कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के मद्देनजर 11, 12 और 13 नवंबर को स्थगित थी। 14 नवंबर की रैली के मद्देनजर बुधवार की देर शाम तक चंदौली जिले की सकलडीहा और गोरखपुर जिले की गोरखपुर तहसील के अभ्यर्थी आ गए थे। रैली के लिए 6353 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 3978 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जालसाजों पर नजर रखने के लिए आर्मी की इंटेलीजेंस विंग सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

सेना भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि टॉयलेट के पर्याप्त इंतजाम न किए जाने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रशासन को सुबह और शाम फागिंग करानी चाहिए थी। फागिंग न कराए जाने से मच्छरों ने बहुत परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed