वाराणसी: पुलिसकर्मी बन ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले दो युवक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी बन ट्रकों से वसूली के आरोप में मंडुवाडीह पुलिस ने शनिवार की रात दो युवकों को गिरफ्तार किया। रात में नो इंट्री खुलने के बाद ट्रक चालकों को अरदब में लेकर वसूली करने वाले आरोपियों के बारे में पुलिस ने कुछ और अन्य जानकारियां जुटाई। गिरफ्तार दोनों युवकों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
लहरतारा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप सादे वेश में दो युवक पहुंचे और ट्र्रक चालकों को धमकाने लगे। अपने को पुलिसकर्मी बताते हुए पैसे की मांग कर रहे थे। एक ट्रक ड्राइवर को दोनों युवकों पर शक हुआ तो मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फैंटम दस्ता से दो पुलिसकर्मी पहुंच गए और सादे वेश में ट्रक चालकों को धमकाने वाले दोनों को हिरासत में लेकर थाना पहुंचे।
पूछताछ में एक ने अपना नाम मणिभूषण तिवारी निवासी सोनबरसा और दूसरे ने अपना नाम सुनील कुमार मौर्य निवासी संजोई, जंसा बताया। लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों रात में ट्रकों से वसूली करते थे। विभिन्न धाराओं में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।