फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Two died, including corona infected patient, ten reported positive

वाराणसी : कोरोना संक्रमित दरोगा समेत दो की मौत, दस की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

Fri, 19 Jun 2020 09:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Jun 2020 09:16 PM IST
सार

  • चन्दौली में तैनात दरोगा और भेलूपुर के मरीज का बीएचयू में चल रहा था ईलाज 
  • संक्रमितों में एक ही परिवार के तीन लोग
  • बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत एक युवक भी संक्रमित

विज्ञापन
Varanasi: Two died, including corona infected patient, ten reported positive
कोरोना वायरस की जांच।

विस्तार

वाराणसी जिले के रोहनिया निवासी चंदौली में तैनात एक दारोगा समेत दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। दोनों का बीएचयू में ईलाज चल रहा था। इसके अलावा दस और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह का कहना है कि रोहनिया निवासी दरोगा चंदौली के रहने वाले है इसलिए सीएमओ चन्दौली को इसकी जानकारी दे दी गई है। आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को कुल 125 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। 

विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 49 वर्षीय भेलूपुर के गौरीगंज निवासी जिस मरीज की मौत हुई है, कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया था। 18 जून को किडनी फेल होने से उनकी मौत हो गई। जबकि रोहनिया के मूल निवासी चंदौली में तैनात 52 वर्षीय दरोगा की मौत भी बीएचयू में इलाज के दौरान हुई है। 

सीएमओ का कहना है कि दारोगा की तैनाती चंदौली में होने की वजह से चंदौली सीएमओ को मौत की जानकारी दी जा चुकी है। वहीं दस लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें शिवाला के स्लम एरिया में एक ही परिवार के तीन लोगों शामिल हैं।

संक्रमितों में 12 और 14 वर्षीय बच्चे और एक 33 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा एक 17 वर्षीय मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया कि शुक्रवार को आए छह मरीजों में पिछले दिनों लंका में संक्रमित मिले डॉक्टर के संपर्क में आने से 19 वर्षीय युवक भी संक्रमित हुआ। 

उधर हुकूलगंज निवासी 23 वर्षीय फोटोग्राफर के साथ ही दानगंज की 66 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित हुई है। इसके अलावा बाबतपुर एयरपोर्ट पर तैनात फूलपुर थाना के सगुनहा निवासी 35 वर्षीय युवक और पहले से ही शुगर और हर्निया से ग्रसित सारनाथ के टड़िया निवासी 68 वर्षीय मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। 

शिवपुर के जनकपुरी निवासी 56 वर्षीय मरीज भी संक्रमित हुआ है। सीएमओ ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में भर्ती दो लोगों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 314 हो गई जिसमें 220 डिस्चार्ज, 11 की मौत के बाद अब 83 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। शुक्रवार को जिले में पांच नया हॉट स्पॉट भी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed