फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Traffic: To get rid of the jam, Joint Commissioner of Police along with the traffic police came on th

Varanasi Traffic: जाम से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरे संयुक्त पुलिस आयुक्त, बनाई नई व्यवस्था

Fri, 29 Dec 2023 11:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 29 Dec 2023 11:08 AM IST
सार

काशीवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अफसरों के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन सड़क पर उतरे। रथयात्रा चौराहा, गुरुबाग, भेलूपुर, रेवड़ीतालाब और रामापुरा चौराहा तक निरीक्षण और निर्देशों का दौर चला, मगर जाम का जंजाल बरकरार रहा।

विज्ञापन
Varanasi Traffic: To get rid of the jam, Joint Commissioner of Police along with the traffic police came on th
संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ के. एजिलरसन जाम की समस्या को लेकर सड़क पर निरिक्षण किया - फोटो : संवाद

विस्तार

भीषण जाम की समस्या से जूझ रहे शहर के लोगों को राहत दिलाने के लिए गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस के अफसरों के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन सड़क पर उतरे। रथयात्रा चौराहा, गुरुबाग, भेलूपुर, रेवड़ीतालाब और रामापुरा चौराहा तक निरीक्षण और निर्देशों का दौर चला, मगर जाम का जंजाल बरकरार रहा।

विज्ञापन

यह जरूर रहा कि जिस चौराहे पर अफसरों की टीम पहुंच रही थी, वहां थोड़ी देर के लिए राहत हो जा रही थी और आवागमन सुचारु हो जा रहा था। मगर, अफसरों की टीम के आगे बढ़ते ही समस्या जस की तस हो जा रही थी। ऐसे में शहरवासियों को भीषण जाम की समस्या से कैसे निजात मिलेगी, यह लाख टके का सवाल है।

विज्ञापन

गुरुबाग से रथयात्रा की ओर न जाएं दोपहिया वाहन

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक पुलिस के अफसरों को कहा कि गुरुबाग से रथयात्रा तक वन-वे व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराएं। कोई भी दोपहिया वाहन गुरुबाग से रथयात्रा की ओर न जाए। सिगरा से रथयात्रा होकर गुरुबाग जाने वाले ट्रैफिक को लेफ्ट हैंड फ्री कर सुगम यातायात की व्यवस्था कराएं। भेलूपुर से रेवड़ीतालाब होकर रामापुरा चौराहा तक सभी वाहन जाएं। मगर, रामापुरा चौराहा से भेलूपुर तक सिर्फ दोपहिया वाहन और पैडल रिक्शा ही आ सकेंगे। उधर, एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त के निर्देश के क्रम में बगैर हेलमेट पहने 1438 वाहनों का चालान किया गया। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी वाले 61 वाहनों का चालान हुआ। नो पार्किंग जोन में खड़े मिले 201 वाहनों का चालान किया गया। सीट बेल्ट न पहनने वाले 22 चारपहिया वाहनों का चालान किया गया। गलत दिशा में चलने वाले 486 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 320 वाहनों का यातायात के अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में चालान हुआ। 95 ऑटो-ई-रिक्शा को सीज किया गया और नो पार्किंग में खड़े नौ वाहनों को क्रेन से उठवा कर 4400 रुपये जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Traffic: To get rid of the jam, Joint Commissioner of Police along with the traffic police came on th
संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ के. एजिलरसन जाम की समस्या को लेकर सड़क पर निरिक्षण किया - फोटो : संवाद

गिरजाघर चौराहा पर ट्रैफिक के लिए आफत बने पैडल रिक्शा

दोपहर दो बजे के लगभग गिरजाघर चौराहा से रामापुरा मार्ग पर जाम लगा हुआ था। इसकी वजह सड़क के दोनों तरफ खड़े पैडल रिक्शा थे। गिरजाघर से बेनिया और कोदईचौकी मार्ग पर वाहनों के आवागमन की व्यवस्था सुचारु न होने के कारण जाम लगा था। रात नौ बजे के बाद ई-रिक्शा की आवाजाही शुरू होने पर गिरजाघर से गोदौलिया तक जाम स्थायी रूप से लग जाता है।

लंका पर सड़क पर दुकान, पार्किंग और सब कुछ

लंका स्थित मालवीय चौराहा से रविदास गेट तक सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर जाम लगना रूटीन का एक हिस्सा बन गया है। इसकी वजह सड़क पर दुकान, वाहनों की पार्किंग और ऑटो-ई-रिक्शा का खड़ा होना है।

बेनियाबाग इलाके में सुकून से गुजरना संभव नहीं

अपराह्न चार बजे बेनियाबाग इलाके में गलत दिशा से लोगों की आवाजाही, सड़क पर ठेला का अतिक्रमण और डिवाइडर के गलत कट के कारण लोग सुकून से आ-जा नहीं पा रहे थे। यह स्थिति रोजाना सुबह से शाम तक रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed