फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Traders Conference: nand gopal nandi said Talks with CM regarding Mandi fee will soon get pleasant news

वाराणसी व्यापारी सम्मेलन: मंडी शुल्क को लेकर सीएम से हुई बात, जल्द मिलेगा सुखद समाचार- नंदी

Sun, 26 Dec 2021 11:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Dec 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Traders Conference: nand gopal nandi said Talks with CM regarding Mandi fee will soon get pleasant news
व्यापारी सम्मेलन उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी। - फोटो : अमर उजाला

मंत्री से पहले व्यापारी नेता रहा हूं तो व्यापारियों का दु:ख दर्द करीब से महसूस करता हूं। मंडी शुल्क को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निजी तौर पर बातचीत हुई है और जल्द ही इस पर सुखद समाचार दिया जाएगा। यह बातें प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने रविवार को व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

विज्ञापन


वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से पराड़कर भवन में सम्मेलन के दौरान नंदी ने कहा कि व्यापारियों के हितों में ही सरकार लगातार काम और फैसले करती आ रही है। व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर फैसले लिए जाएंगे। मंडी शुल्क, जीएसटी आदि मुद्दों पर सरकार की सोच सार्थक है। व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हमेशा व्यापारिक हितों के लिए कार्य करती आ रही है और आने वाले समय में भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर आधारित ही निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि सरकार व्यापारिक हित की बात तो करती है, लेकिन व्यापारियों के लिए अभी तक कोई भी ऐसा नियम कानून या तरीका नहीं अपनाया गया, जिससे व्यापारी वर्ग की भलाई हुई हो। मंडी शुल्क की वजह छोटे व्यापारियों की हालात भी दयनीय हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों से आह्वान किया कि सभी एकजुट हो जाएं और मंडी शुल्क, जीएसटी विसंगतियों, व्यापारिक आयोग, व्यापारी एक्ट, व्यापारियों के लिए मुआवजे की प्रावधानों आदि समस्याओं के समाधान के लिए हमें अब अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी पड़ेगी। इस दौरान मंडल की ओर से नंद गोपाल नंदी को तलवार भेंट की गई। शाखा न्याय मंच के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई, जिसमें शीतल लाल आनंद -अध्यक्ष, गौरव निगम महामंत्री, ज्ञान चंद गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर कविंद्र जायसवाल, विश्वनाथ दुबे, रमेश निरंकारी, विजय कूपर, संतोष सिंह, सत्यप्रकाश जायसवाल, अजय केसरी, संजय केसरी संजय गुप्ता आदि वक्ताओं ने विचार रखा। संचालन मनीष गुप्ता ने किया। 
 
व्यापारिक सम्मेलन के लिए भरी हुंकार
कानपुर में आठ जनवरी को होने वाले व्यापारिक सम्मेलन के लिए भी व्यापारियों ने हुंकार भरी। वैश्य समाज के अध्यक्ष अजय केसरी ने मंच से व्यापारियों को बताया कि आठ जनवरी को कानपुर में एक विशाल व्यापारिक परिवारिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। व्यापारियों की समस्याओं पर वहां चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed