फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Tourists will have fun, cycle and battery car will be available in Chandraprabha Sanctuary

वाराणसीः सैलानियों की होगी मौज, चंद्रप्रभा अभयारण्य में साइकिल और बैटरी कार की मिलेगी सुविधा

Thu, 12 May 2022 09:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 May 2022 09:44 PM IST
सार

 इको पर्यटन के तहत जंगल सफारी के लिए चंद्रप्रभा अभयारण्य में साइकिल ट्रैक का निर्माण कर किराए पर साइकिल की सुविधा मुहैया कराने और प्रदूषण रहित पर्यावरण और पर्यटकों की सुविधा के लिए गोल्फ कार्ट की सेवा शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Varanasi: Tourists will have fun, cycle and battery car will be available in Chandraprabha Sanctuary
eco tourism - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के चंद्रप्रभा अभयारण्य के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद अब और आसान होने वाला है। अब पैदल घूमने के साथ साइकिल और बैटरी कार की सवारी की सुविधा मिलने वाली है। इसके सहारे पर्यटक जंगल, पहाड़ और जंगली जानवरों के बीज भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन


वन विभाग जंगल सफारी के लिए साइकिल और गोल्फ कार्ट (चार पहिया बैटरी चालित कार) की व्यवस्था करने की तैयारी में है। इसके लिए मुख्यालय को संशोधित प्रबंध प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्य जीव प्रभाग दिनेश सिंह ने बताया कि इको पर्यटन के तहत जंगल सफारी के लिए चंद्रप्रभा अभयारण्य में साइकिल ट्रैक का निर्माण कर किराए पर साइकिल की सुविधा मुहैया कराने और प्रदूषण रहित पर्यावरण और पर्यटकों की सुविधा के लिए गोल्फ कार्ट की सेवा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए मुख्यालय को संशोधित प्रबंध प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही सुविधाओं को शुरू किया जाएगा। 

 

वन्य जीव सहित प्राकृतिक झरने हैं आकर्षण का केंद्र 

9600 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले चंद्रप्रभा की वादियों में पिकनिक स्थल, राजदरी देवदरी के प्राकृतिक झरनें, 650 से अधिक पशु पक्षियों की प्रजातियां, जल प्रपात आकर्षण के केंद्र हैं।

वर्ष 2016 में वन विभाग की ओर जंगल में मौजूद पशु पक्षियों की गणना कराई गई थी, जिसके रिपोर्ट के मुताबिक यहां तेंदुआ 3,  चिंकारा 123, घड़रोज 174, सांभर 101, भालू 104, सुअर 266, बंदर 445, लंगूर 335, मगरमच्छ तीन, भेड़िया तीन, लकड़बग्घा 55, लोमड़ी 102, सियार 175, मोर 150 और शाही 68 के करीब जानवर हैं। 

 
 इको पर्यटन के तहत जंगल सफारी के लिए चंद्रप्रभा अभयारण्य में साइकिल ट्रैक का निर्माण कर किराए पर साइकिल की सुविधा मुहैया कराने और प्रदूषण रहित पर्यावरण और पर्यटकों की सुविधा के लिए गोल्फ कार्ट की सेवा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed