फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi top news including theft case and road accident

वाराणसी की प्रमुख खबरें एक क्लिक में: बनारस बंद व घूस लेते बाबू के दबोचे जाने समेत ये घटनाएं चर्चा में

Thu, 22 Aug 2024 07:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 22 Aug 2024 07:40 PM IST
सार

वाराणसी जिले में पिछले 24 घंटे में कई खबरें चर्चा में रहीं। इनमें चोरी व सड़क हादसा समेत कई खबरें शामिल रहीं। आइए कम शब्दों में पढ़ें- प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Varanasi top news including theft case and road accident
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रोडवेज का बाबू, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

रोडवेज से परिवहन विभाग का बाबू रियाजुद्दीन 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। एंटी करप्शन की टीम ने रियाजुद्दीन को पकड़ा है। मामले में सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

2- बांग्लादेश में बवाल के विरोध में बनारस बंद का दोहरा असर, कहीं बंद तो कहीं खुली रहीं दुकानें
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में गुरुवार को व्यापार मंडलों के संयुक्त आह्वान पर शहर की प्रमुख मंडियां और प्रतिष्ठान बंद रहे। दूध, दवा, किराना, गल्ला, सब्जी, कपड़ा, फर्नीचर अन्य वस्तुओं की कई दुकानें बंद रहने से लोगों को परेशानी भी हुई। हालांकि हॉस्पिटल के सामने की दवा की दुकानें खुली रहीं। साथ ही शहर के कई इलाकों में अन्य दुकानें भी खुली रहीं। ऐसे में बंद का असर मिला-जुला दिखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


सिपाही भर्ती परीक्षा के केंद्रों की ड्रोन से होगी निगरानी, CCTV कैमरों से लैस होंगे सेंटर
यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के केंद्र सीसी कैमरों से लैस रहेंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर यूपी-112 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल तैनात रहेंगे। ये निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

4- खड़े ट्रेलर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत

बाबतपुर नहर पुलिया के पास वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर बड़ागांव थाने की पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जौनपुर के लाइन बाजार गांव का सोनू चौहान (19) दोस्त लालामझवारा, जलालपुर निवासी सुमित पांडेय के साथ बीएचयू अस्पताल से मरीज को देखकर बाइक से वापस घर जा रहा था। सोनू की तेज रफ्तार बाइक बाबतपुर नहर पुलिया के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। सोनू चौहान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुमित पांडेय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर लेकर चालक भाग गया। सोनू के भाई आकाश चौहान ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आकाश ने बताया कि सोनू चौहान दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

5- रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
डुबकियां बाजार चौराहा पार करते समय एक बुजुर्ग को वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। चौबेपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस बस और आरोपी चालक को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। बनकट कटेसर खुर्द निवासी मेवालाल (70) डुबकियां बाजार चौराहा पैदल पार कर रहे थे। बस की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उपचार के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।   

6- जौनपुर की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बाबतपुर के संजय मोटल्स होटल में जौनपुर जिले की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और मारपीट के मामले में बड़ागांव थाने की पुलिस ने अहरक गांव निवासी नसीम अली को गिरफ्तार किया। छात्रा के अनुसार, फूफा के घर आने-जाने के दौरान नसीम से उसकी जान-पहचान हुई थी। 19 अगस्त को नसीम अली उसे जबरन संजय मोटल्स होटल ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। थानाध्यक्ष बड़ागांव अजय पांडेय ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।  

7- दो मकानों में चोरी, मुकदमा दर्ज

लंका थाना क्षेत्र की अशोकपुरम कॉलोनी के अशोक राय जयपुर गए थे। उनके मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के सामान उड़ा ले गए। फुफेरे भाई प्रमोद सिंह ने लंका थाने की पुलिस को सूचना दी। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी घटना सामने घाट क्षेत्र के विश्वास नगर कॉलोनी के वीरेंद्र कुमार शर्मा के घर से संबंधित है। वह हैदराबाद गए थे और उनका घर चोर खंगाल कर घरेलू सामान और बहू के गहने चुरा ले गए। पीड़ित ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया।  

8- युवक की पिटाई कर मोबाइल छीनने वालों पर मुकदमा दर्ज
भेलूपुर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर शुकुलपुर के आशुतोष त्रिपाठी अपने घर से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर जाने के लिए निकले थे। साकेत मंडप के सामने उन्हें तीन-चार युवकों ने रोक लिया। कुछ कहे बगैर ही सभी उसकी पिटाई करने लगे। युवक को मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भेलूपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना समीप ही लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है।  

9- दरवाजे के सामने रखा जेनरेटर चोरी
खालिसपुर गांव में ग्रीन सिटी में एक मकान के सामने रखा जनरेटर चोर उठा ले गए। गाजीपुर के रेवतीपुर थाना के नसीरपुर के मूल निवासी राजू चौधरी ने मिर्जामुराद थाने की पुलिस को बताया कि निर्माणाधीन मकान के सामने जेनरेटर रखा था। मंगलवार रात उसे चोर उठा ले गए। जेनरेटर की कीमत 40 हजार रुपये थी।  

10- रंजिश को लेकर दो लोगों ने पीटा, केस

मेहंदीगंज गांव में कुछ लोगों ने रंजिश को लेकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों और एससी-एसटी एक्ट के तहत मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुन्नी देवी ने सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब को बताया कि उन्हीं के गांव के रामबाबू राजभर और गोलू राजभर रंजिश को लेकर पति उमाशंकर धरिकार को जातिसूचक गाली दी। पीटते हुए उठा कर सड़क पर पटक दिया।  

11- बीएचयू के आरएसएस भवन संबंधी मामले की सुनवाई टली
बीएचयू में आरएसएस भवन फिर से संचालित करने और व्यवधान न डालने को लेकर दाखिल वाद में सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई टल गई। इस मामले की सुनवाई नौ दिसंबर को होगी। यह वाद सुंदरपुर, कौशलेश नगर निवासी प्रमिल पांडेय ने दाखिल किया है। वाद में कहा कि बीएचयू में आरएसएस की शाखा वर्ष 1931 से संचालित होती थी। वर्ष 1937-1938 में दो कमरे बने थे। जिसे आपातकाल के दौरान 22 फरवरी 1976 को तत्कालीन कुलपति कालू लाल श्रीमाली के कार्यकाल में गिरा दिया गया था।  

12- अपहरण के दोषी को तीन वर्ष की कैद
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अनुभव द्विवेदी की अदालत ने मंडुवाडीह थाने से संबंधित किशोरी के अपहरण के मामले में हुकुलगंज निवासी अभियुक्त अमन गुप्त को दोषी पाया है। अदालत ने अभियुक्त को तीन वर्ष की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक वादी ने 24 जुलाई 2018 को पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।  

13- वसंता कॉलेज : शिक्षक भर्ती के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप

बीएचयू से संबद्ध वसंता कॉलेज फॉर वीमेन राजघाट में शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण निर्धारण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भर्ती के लिए विज्ञापन में प्वाइंट रोस्टर को दरकिनार कर आरक्षण निर्धारित किए गए हैं। बीएचयू के पत्रकारिता विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर ने आरटीआई के तहत कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर कहा कि कॉलेज ने 2023 और 24 में निकाले गए विज्ञापनों में छह पदों पर आरक्षण में हेरफेर किया है।

2023 में रोस्टर प्वाइंट 68 में एससी सीट को अनारक्षित कोटे में डाल दिया गया है, जबकि रोस्टर प्वाइंट 69 की एसटी सीट को ओबीसी में डाल दिया गया है। इसी तरह 2024 में रोस्टर प्वाइंट 52 की ओबीसी सीट को अनारक्षित श्रेणी में और रोस्टर प्वाइंट 48 की ओबीसी सीट को एससी में डाल दिया गया है। जबकि 58 पदों वाले कॉलेज में 200 प्वाइंट रोस्टर के मुताबिक शिक्षकों की भर्ती की जानी चाहिए, जिसमें आरक्षण में फेरबदल नहीं किया जा सकता।

कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर त्रिकाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में आरक्षण की प्रक्रिया में नियमों का पूरा पालन किया गया है। सारी चीजें पारदर्शी होने के नाते उलटफेर संभव ही नहीं है। दो बार सूचना मांगी थी, दोनों बार सूचना दी गई। निजी हित में इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed