Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi top news Five young men arrested for gambling, two others apprehended with illicit liquor

वाराणसी में क्राइम की पांच खबरें: जुआ खेल रहे पांच युवक गिरफ्तार, कच्ची शराब के साथ दो दबोचे गए

Tue, 27 Jan 2026 07:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Jan 2026 07:21 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में मंगलवार को कई खबरें चर्चा में रहीं। इस दौरान जुआ खेल रहे पांच युवक गिरफ्तार और कच्ची शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार किए गए। 

विज्ञापन
Varanasi top news Five young men arrested for gambling, two others apprehended with illicit liquor
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की जैतपुरा पुलिस ने जलालीपुरा के अमरूद के मैदान में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फड़ से 15,240 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मैदान में कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर दबिश देकर मौके से मनोज कुमार जायसवाल, राहुल सोनकर, लल्लू दूबे, शाहिद जमाल और सरफराज को पकड़ा गया। सभी शैलपुत्री क्षेत्र के निवासी हैं। 

विज्ञापन


कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
आदमपुर पुलिस ने गोलगड्डा में रोडवेज बस स्टैंड के पास से कच्ची शराब बेच रहे लाट भैरव निवासी संजय गुप्ता और चौखंभा निवासी कैलाश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि 26 जनवरी को आबकारी की बंदी होने पर ऊंचे दाम पर शराब बेच रहे थे। थाना प्रभारी आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों के पास से 6.4 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

ईश्वरगंगी इलाके से नाबालिग लापता
जैतपुरा थाना क्षेत्र के ईश्वरगंगी निवासी किशोरी लापता हो गई। खोजबीन कर परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 22 जनवरी को घर से निकली थी, तब से लौटी नहीं। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। 

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
आदमपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार मच्छोदरी निवासी राजेश कुमार ने पांच युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया और प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। 

चांदपुर के जंगल में बम जांच में निकला पटाखा
चांदपुर रेतापार जंगल में चरवाहों को सिंदूरी रंग का एक संदिग्ध गोला दिखाई दिया। चरवाहों में शामिल एक बुजुर्ग ने बताया कि पहले जंगली सुअरों के शिकार के लिए इसी तरह की विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता था, जो पैर पड़ते ही फट जाता था। पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने जांच की तो पता चला कि कोई विस्फोटक नहीं बल्कि एक पटाखा था, जिसका इस्तेमाल जंगली सुअरों को भगाने के लिए किया जाता है। चरवाहों ने उसे बम समझ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed