फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi to Vindhyachal bus will be available every five minutes on Navratri

शारदीय नवरात्र पर हर पांच मिनट में विंध्याचल के लिए मिलेगी बस

Tue, 22 Sep 2020 12:47 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 22 Sep 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Varanasi to Vindhyachal bus will be available every five minutes on Navratri
up roadways

शारदीय नवरात्र पर भक्तों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम स्पेशल बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र पर कैंट रोडवेज बस स्टेशन से विंध्याचल के बीच स्पेशल बस सेवा शुरू की जाएगी। भक्तों को हर 5 से 10 मिनट के बीच में बसें उपलब्ध रहेंगी। लगभग 30 स्पेशल बसें वाराणसी-विंध्याचल मार्ग पर लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


नवरात्र भर कैंट रोडवेज बस स्टेशन से विंध्याचल जाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। पहले से चल रही बसों के अलावा रोडवेज हर साल अतिरिक्त बसों का संचालन करता है। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने विंध्याचल रूट पर 10 बसों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यालय को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन



अनुबंधित 10 बसों की मांग की गई है। नवरात्र में यह 10 बसें भी उपलब्ध हो जाएंगी। इसके अलावा 30 स्पेशल बसें सिर्फ नवरात्र भर संचालित होती रहेंगी। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि अनुबंधित 10 बसों की मांग की गई है। कोशिश होगी कि हर 5 से 10 मिनट पर भक्तों को बस मुहैया कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed