फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi To Lucknow Flight: Varanasi to Lucknow in 55 minutes, Indigo flight will start from August 10

Varanasi To Lucknow Flight: 55 मिनट में वाराणसी से लखनऊ, 10 अगस्त से शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट, जानें- किराया

Sun, 16 Jul 2023 01:20 PM IST
किरन रौतेला वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी
वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Jul 2023 01:20 PM IST
सार

काशी से राजधानी की फ्लाइट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उद्यमियों ने कई बार मुद्दा उठाया और सहूलियत के लिए फ्लाइट परिचालन की मांग रखी थी। अब यह मांग पूरी हो रही है। दरअसल, रोजाना वाराणसी से लखनऊ जाने वालों की संख्या बहुत ज्यादा रहती है। लखनऊ की ज्यादातर ट्रेनें फुल जाती हैं। ट्रेन चार से पांच घंटे में पहुंचाती हैं।

विज्ञापन
Varanasi To Lucknow Flight: Varanasi to Lucknow in 55 minutes, Indigo flight will start from August 10
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : PTI

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से लखनऊ की फ्लाइट 10 अगस्त से उड़ान भरेगी। इसकी अनुमति डीजीसीए से मिल गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने शेड्यूल भी जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक वाराणसी से उड़ान भरने वाली फ्लाइट 55 मिनट में लखनऊ पहुंच जाएगी। लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइट 1.10 घंटे में वाराणसी पहुंचेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Route Diversion: सावन के दूसरे सोमवार के चलते ये मार्ग 'नो व्हीकल जोन' घोषित,घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

विज्ञापन

इंडिगो की 78 सीटर फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार) वाराणसी से लखनऊ आएगी और जाएगी। इसका सामान्य किराया 2000-2500 रुपये तय किया गया है। यदि सीटें फुल हुईं तो किराया फ्लैक्सी हो जाएगा। इसके बाद टिकट का जितना किराया होगा, उतना भुगतान करके जाना-आना पड़ेगा। विमानन कंपनी को वाराणसी से लखनऊ के बीच अच्छा एयर ट्रैफिक मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये है शेड्यूल

दोपहर 2:20 बजे: फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।

अपराह्न 3:10 बजे: वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग।

अपराह्न बाद 4:05 बजे: वाराणसी से उड़ान भरेगी फ्लाइट।

शाम 5 बजे: अमौसी एयरपोर्ट पर होगी फ्लाइट की लैंडिंग

 

Varanasi To Lucknow Flight: Varanasi to Lucknow in 55 minutes, Indigo flight will start from August 10
इंडिगो विमान - फोटो : ANI

काशीवासियों की मांग पूरी, अच्छा एयर ट्रैफिक मिलने की उम्मीद

काशी से राजधानी की फ्लाइट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उद्यमियों ने कई बार मुद्दा उठाया और सहूलियत के लिए फ्लाइट परिचालन की मांग रखी थी। अब यह मांग पूरी हो रही है। दरअसल, रोजाना वाराणसी से लखनऊ जाने वालों की संख्या बहुत ज्यादा रहती है। लखनऊ की ज्यादातर ट्रेनें फुल जाती हैं। ट्रेन चार से पांच घंटे में पहुंचाती हैं। रोडवेज बसें भी चलती हैं, लेकिन दूरी आठ से दस घंटे में पूरी हो पाती है। इसलिए फ्लाइट के विकल्प को अच्छा बताया जा रहा है।

लंबे समय बाद शुरू होगी उड़ान सेवा

इंडिगो एयरलाइंस ने सर्वे कराया था। इसमें अच्छा एयर ट्रैफिक मिला है। इसी वजह से फ्लाइट शुरू की जा रही है। सप्ताह में तीन दिन एयर ट्रैफिक अच्छा मिला तो इसे सातों दिन चलाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, बहुत पहले वाराणसी से लखनऊ की फ्लाइट चलती थी, जो बाद में बंद हो गई। यह सेवा भी लंबे समय बाद शुरू की जा रही है।

विंटर सीजन में उड़ान भर सकती है कोलंबो और मलेशिया फ्लाइट

विंटर सीजन से वाराणसी से कोलंबो और मलेशिया की फ्लाइट भी उड़ान भर सकती है। इसके लिए विमानन कंपनियों एयर ट्रैफिक का सर्वे करा रही हैं। इस विंटर सीजन में वाराणसी से कोलंबो और मलेशिया की फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल, कोरोना काल से पहले कोलंबो और मलेशिया की सीधी फ्लाइट थी। जब यात्रियों की संख्या कम हुई तो परिचालन बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed