फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Due to the second Monday of Sawan, this route is declared as 'no vehicle zone', read this news before leaving

Route Diversion: सावन के दूसरे सोमवार के चलते ये मार्ग 'नो व्हीकल जोन' घोषित,घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

Sun, 16 Jul 2023 12:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Jul 2023 12:45 PM IST
सार

Varanasi Route Diversion: डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार मैदागिन-गोदौलिया से सोनारपुरा मार्ग, गुरुबाग-रामापुरा से बेनियाबाग तिराहा मार्ग, रविंद्रपुरी ब्राडवे होटल तिराहे से रामापुरा चौराहा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Due to the second Monday of Sawan, this route is declared as 'no vehicle zone', read this news before leaving
वाराणसी में रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शहर में डायवर्जन लागू है। काशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले चार मार्गों पर यातायात पुलिस की ओर से रविवार और सोमवार को नो व्हीकल जोन की व्यवस्था लागू है। मंगलवार की सुबह आठ बजे के बाद यह व्यवस्था बहाल होगी। घर से निकलने से पहले एक बार डायवर्जन जरूर देख लें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गोलू मिश्रा हत्याकांड पर बड़ा अपडेट: गवाह को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, क्या है मामला?

विज्ञापन

डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार मैदागिन-गोदौलिया से सोनारपुरा मार्ग, गुरुबाग-रामापुरा से बेनियाबाग तिराहा मार्ग, रविंद्रपुरी ब्राडवे होटल तिराहे से रामापुरा चौराहा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे। सावन माह के प्रत्येक सोमवार पर यही व्यवस्था लागू है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश पांडेय के अनुसार ऑटो व ई-रिक्शा का भी रूट तय कर दिया गया है। नौ मार्ग पर ऑटो, ई-रिक्शा व पैडल रिक्शा प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Due to the second Monday of Sawan, this route is declared as 'no vehicle zone', read this news before leaving
कांवड़ यात्रा 2023 - फोटो : amar ujala

ऑटो रूट-एक

गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट लकड़ी मंडी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय होकर अमर उजाला जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, विशेश्वरगंज, गोलगड्डा तिराहा से पुन: चौकाघाट।

 

ऑटो रूट-दो

लहुराबीर जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा, साजन, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर, सुंदरपुर, नरिया, मालवीय चौराहा लंका तक।

ऑटो रूट-तीन

लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा से बरेका, मंडुवाडीह, लहरतारा से कैंट स्टेशन तक फिर वापसी।

 

ऑटो रूट-चार

लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा से बरेका, मंडुवाडीह, लहरतारा से चांदपुर तक और फिर वापसी।

ऑटो रूट-पांच

अंधरापुल से नदेसर, मिंट हाउस तिराहा, आंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता, दैत्रावीर से भोजूबीर, गिलट बाजार तक फिर वापस।

ऑटो रूट-छह

चौकाघाट से ताड़ीखाना, मकबूल आलम रोड़ से खजुरी तिराहे से दाहिने पांडेयपुर तक से फिर वापस।

 

इन नौ मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा प्रतिबंधित

1-बेनिया से मुर्गा गली मोड़, लंगड़ा हाफिज नई सड़क से रामापुरा, गोदौलिया

2- गुरुबाग तिराहा से लक्सा, रामापुरा से गोदौलिया

3- मैदागिन से गोदौलिया

4- गोदौलिया से मैदागिन

5- पियरी चौकी से बेनियाबाग तिराहा

6- ब्राडवे होटल रविंद्रपुरी से सोनारपुरा, मदनपुरा से गोदौलिया

7- सूजाबाद से भदऊचुंगी, विशेश्वरगंज से मैदागिन तक

8- लंका से सामनेघाट

9- सामनेघाट से लंका तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed