फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi to delhi scania bus service start

बनारस से दिल्ली के लिए शुरू हुई स्कैनिया की सुपरलग्जरी बस सेवा

Wed, 02 Aug 2017 02:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 02 Aug 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
varanasi to delhi scania bus service start
स्कैनिया की सुपरलग्‍जरी बस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से दिल्ली के लिए हाईटेक स्कैनिया बस सेवा मंगलवार से शुरू हो गई। यह प्रतिदिन रात आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह अत्याधुनिक बस इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद भी रुकेगी।
विज्ञापन


बस सेवा का शुभारंभ आरएम पीके त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। दिल्ली के छह यात्री सहित कई लोग इससे रवाना हुए। इसका दिल्ली का किराया 2180 रुपये तथा कानपुर का किराया 1342 रुपये है। 52 सीटर दो बसें इस सेवा में लगाई गई हैं।
विज्ञापन


जयपुर और पटना के लिए भी बस का संचालन किया जाना है लेकिन अभी परमिट की समस्या के चलते इनका संचालन शुरू नही हो पाया है। स्कैनिया बस में ऑनलाइन सीट की बुकिंग की जा सकेगी। आएम ने बताया कि बुधवार से इस बस में सीट ऑनलाइन आरक्षित कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed