{"_id":"5da72b378ebc3e93b0397dce","slug":"varanasi-temple-priests-akhand-path-started-for-construction-of-ram-mandir-in-ayodhya-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: राम मंदिर के लिए शुरू हुआ अखंड पाठ, साधु-संत बोले- जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: राम मंदिर के लिए शुरू हुआ अखंड पाठ, साधु-संत बोले- जल्द होगा निर्माण
Wed, 16 Oct 2019 08:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
कीर्तन करते साधु संत।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम जन्मभूमि को लेकर चल रहे 134 साल पुराने विवाद के अब सुलझने के आसार नजर आने लगे हैं। भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए साधु-संत लामबंद होने लगे हैं और अस्सी घाट पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। तो वहीं शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर में राम मंदिर के निर्माण के लिए हवन पूजन किया।
विज्ञापन
इस दौरान शिवसैनिकों ने कहा कि, भगवान राम सभी भारतीयों के लिए पूज्य हैं। वहां भव्य राम मंदिर हर भारतीयों का सपना है। वहीं, संत समाज ने राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने तक कीर्तन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
अस्सी घाट स्थित रामजानकी मठ पर रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। यह पाठ मंदिर निर्माण होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
साधु-संतों का कहना है कि इस अखंड कीर्तन से हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि भगवान शिव हमारी प्रार्थना सुनेंगे और जल्द राम मंदिर का निर्माण होगा। फैसला आने के बाद पूरा संत समाज अयोध्या पहुंचकर खुद राम मंदिर का भव्य निर्माण करवाएगा।