फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi teez news

आदिवासी खेती बाड़ी में अन्न वृद्धि के लिए भोजली देवी की करते हैं पूजा

Fri, 07 Aug 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
varanasi teez news
जनजाति शोध एवं विकास संस्थान के तत्वावधान में आदिवासी समाज द्वारा बृहस्पतिवार को हरहुआ विकासखंड के चक्का गांव में गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती देवी के स्मृति स्थल पर प्राचीन पर्व भोजली पूजा का आयोजन किया गया। जहां आदिवासी महिलाओं एवं बच्चियों ने वरुणा नदी के किनारे भोजली घाट पर सात प्रकार के अनाज की जरई नदी में विसर्जित किया और बड़ों के कान पर जरई बांधकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मान्यता है कि भोजली पर्व के दिन आदिवासी समाज के किसान खेती बाड़ी के लिए अच्छे बीजों का चयन, अधिक उपज और अन्न बढ़ोतरी के लिए भोजली दाईना (देवी) की पूजा करते हैं। इस मौके पर प्रतिवर्ष महिलाएं और बच्चियां सात प्रकार के अनाज का बीज उगाकर उसे सर पर रखकर भोजली देवी का सुमिरन कर नदी में विसर्जित करती हैं। इस मौके पर संस्थान के सचिव बृजभान मरावी, ग्राम प्रधान रानी देवी, विशाखा गौड़, नंदिनी, सोनी, मुस्कान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed