फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi sweeper death Case in manhole complaint in Human Rights Commission

Varanasi: मैनहोल में सफाईकर्मी की मौत का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, दर्ज कराई गई शिकायत

Tue, 09 Apr 2024 06:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Apr 2024 06:37 PM IST
सार

वाराणसी में मैनहोल में सफाईकर्मी की मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच का मांग की है। 

विज्ञापन
varanasi sweeper death Case in manhole complaint in Human Rights Commission
फाइल फोटो - फोटो : एनडीआरएफ

विस्तार

वाराणसी जिले के भैंसासुर घाट के पास मैनहोल में सफाईकर्मी घूरेलाल की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने दर्ज कराई है।

विज्ञापन


भैंसासुर घाट के पास गत शुक्रवार को मैनहोल में उतरे सफाईकर्मी घूरेलाल की मौत हो गई थी। अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने मामले की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीवर सफाई के लिए नौकरी पर रखना 6 दिसंबर 2013 से मना है। पीड़ित परिवार को नगर निगम और ठेकेदार दोनों की ओर से मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुई थी घटना

राजघाट तिराहे के समीप मैनहोल चोक हो गया था। उसकी सफाई के लिए 5 अप्रैल को सफाईकर्मियों के साथ ठेकेदार मौके पर पहुंचा था। मैनहोल का ढक्कन खोलने के बाद मच्छोदरी निवासी घूरेलाल (50) रस्सी के सहारे लगभग 15 फीट नीचे उतरा। लगभग 10 से 12 मिनट बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर बाहर खड़ा घूरेलाल का साथी मैनहोल में अंदर उतरा तो उसका दम घुटने लगा और वह शोर मचाते हुए बाहर निकल आया। इसके साथ ही मौके से अन्य सफाईकर्मी और ठेकेदार खिसक लिए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया। एनडीआरएफ के जवान ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ मैनहोल में उतरे और लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद घूरेलाल को बाहर निकाला गया। मंडलीय अस्पताल ले जाए जाने पर घूरेलाल को मृत घोषित कर दिया गया।  

घटना के बाद ठेकेदार ने दिया चेक, खाते में नहीं थे रुपये 

पत्नी को घटना वाले दिन एक लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये का चेक दिया गया था। घटना के अगले दिन शनिवार को जब पत्नी ने बैंक में चेक लगाया तो खाते में पैसा न होने से चेक क्लीयर नहीं हो सका। रविवार को बैंक बंद था। सोमवार को बैंक खुलने पर सुबह पुन: पत्नी चेक लगाने गई थी, लेकिन तब तक खाते में पैसा नहीं आया था। इस नाते वह लौट आई। 

सोमवार की रात दिया गया 19 लाख का चेक
देर रात दस बजे ठेकेदार बबलू सिंह, जल निगम के एई संतोष आर्य, जेई गोविंद यादव घर गए और 19 लाख रुपये का चेक दिया। जल निगम के सहायक अभियंता नीरज सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह 12:30 बजे खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। शनिवार को पैसा न होने से चेक क्लीयर नहीं हुआ था। खाते में पूरे 29 लाख रुपये डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed